scriptजेलों पर चुनाव की मार, हाउसफुल हुए बैरक, कम पड़ रहीं सुविधाएं | Election killings, house-filled barracks, low-cost facilities | Patrika News

जेलों पर चुनाव की मार, हाउसफुल हुए बैरक, कम पड़ रहीं सुविधाएं

locationनरसिंहपुरPublished: Apr 27, 2019 08:40:32 pm

Submitted by:

ajay khare

चुनावी मेहमान बिगाड़ रहे जेलों की सेहत, क्षमता से दोगुने हुए अंदर

Collector and SP reached Central Jail, searched the prisoners' blanket

Collector and SP reached Central Jail, searched the prisoners’ blanket

अजय खरे.नरसिंहपुर. चुनाव के इस माहौल में असामाजिक तत्वों और फरार वारंटियों की धरपकड़ जेल प्रशासन के लिए मुसीबत बन गई है। जेलें हाउस फूल हो गई हैं, पुलिस द्वारा जेलों में भेजे जा रहे चुनावी मेहमान कारागारों पर अतिरिक्ति बोझ बन गए हैं। क्षमता से दो गुने कैदी हो जाने से कैदियों के खान पान और निगरानी के लिए जेल प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
सेंट्रल जेल नरसिंहपुर और इसके सर्किल अंतर्गत ३ जिला जेल सहित ४ उप जेलों में इन दिनों कैदी क्षमता से दो गुनी संख्या में कैदी हो जाने से जेल प्रशासन परेशानी का सामना कर रहा है। बैरकों में कैदी ठसासस हो गए हैं तो उनके दाना पानी की भी व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। साथ ही उनकी निगरानी की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। सेंट्रल जेल की क्षमता ६४४ कैदी रखने की है पर इन दिनों यहां ११०० से अधिक कैदी सलाखों के अंदर हैं। यही हाल इसकी सर्किल की जिला जेल और उप जेलों का है। जिला जेल बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा की कैदी क्षमता २२५ से २५० तक की है पर इनमें भी इतनी ही संख्या में चुनावी कैदियों के आने की वजह से ४५० से ५०० कैदी हो गए हैं। इसी तरह उप जेल बैहर, वारा सिवनी, अमरवाड़ा और लखनादौन भी हाउस फुल हो गई हैं। इनकी क्षमता ५०-५० कैदियों की है पर इन दिनों इनमें १००-१०० कैदी हो गए हैं।
————–
करनी पड़ रहीं अतिरिक्त व्यवस्थाएं
जेल की क्षमता से दो गुने कैदी होने की वजह से जेल प्रशासन को अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी पड़ रही हैं। चाय नाश्ता से लेेकर भोजन पानी की व्यवस्था का बोझ बढ़ गया है तो कैदियों के सोने रहने के अलावा सुविधाघरों की व्यवस्थाएं कम पड़ रही हंै।
———–
फैक्ट फाइल
सेंट्रल जेल नरसिंहपुर
कुल बैरक १८
महिला बैरक-१
कैदी क्षमता-६४४
मुख्य प्रहरी के पद-१२-रिक्त पद -६
सहा.जेल अधीक्षक के पद-६- रिक्त पद-२
उप जेल अधीक्षक के पद-२- रिक्त पद-१
चिकित्सा अधिकारी का पद -१ रिक्त
सुपरवाइजर के पद-४- रिक्त पद १
कल्याण अधिकारी का पद -१ एक रिक्त पद-१
——————–
वर्जन
इन दिनों सेंट्रल जेल सहित सभी जिला जेल व उप जेलों मेंं उनकी क्षमता से करीब दो गुने कैदी हैं। जिनके रहने व भोजन पानी सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पर्याप्त हैं।
शेफाली तिवारी, जेल अधीक्षक
—————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो