scriptकेंद्र के बजट पर किसानों ने जताया असंतोष | Farmers expressed discontent on center budget | Patrika News
नरसिंहपुर

केंद्र के बजट पर किसानों ने जताया असंतोष

अधिकतर किसानों ने बजट को किसानों के लिए निराशाजनक बताते हुए और प्रावधान किए जाने की जरूरत बताई।

नरसिंहपुरFeb 02, 2019 / 02:56 pm

ajay khare

piyush goel

budget

नरसिंहपुर। शुक्रवार को स्थानीय जवाहर कृषि उपज मंडी में बजट को लेकर किसानों के टॉक शो का आयोजन किया। इसमें अधिकतर किसानों ने बजट को किसानों के लिए निराशाजनक बताते हुए और प्रावधान किए जाने की जरूरत बताई।
किसान यशवंत दीक्षित निवासी ग्राम निवारी ने कहा मोदी जी अक्सर इस बात को दोहराते हैं कि हम किसानों की आय दोगुनी करेंगे। जबकि किसान की आय दो गुनी तो छोड़ो आज कृषि आय आधे से भी कम हो गई है। इसके साथ महंगाई चरम पर है। लेकिन किसानों को उपज के वाजिब दाम नहीं मिल रहे। बजट किसानों के लिए निराशा जनक एवं चुनावी झुनझुना है।
स्वतंत्र कौरव कृषक निवासी ग्राम गरधा ने कहा बजट में किसानों का वाजिब दाम दिलाने के प्रावधान नहीं हैं। किसानों को उपज के सही दाम न मिलने से फसल कटाई के लिए मजदूरी भी नहीं निकल पाती लाभ होना दूर की बात है। फसल के रेट दिनों दिन कम हो रहे हैं। वहीं महंगाई निस दिन बढ़ रही है।
कुलदीप कौरव निवासी पुंआरिया ने कहा चार पांच साल पहले फसलों के ठीक रेट मिलते थे। लेकिन आजकल मंडी में सभी अनाजों के रेट कम रहने का खमियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान गर्त में जा रहे हैं, सरकार किसान हित में और अच्छी योजना ला सकती थी।
चिरहकलां के किसान ताराचंद धानक ने कहा अच्छा होता कि केंद्र सरकार किसानों को बजट में घोषित साल में छह हजार रुपए देने के बजाय गन्ना एवं अनाजों का दाम बढ़ाती। शकर का आयात नहीं किया जाकर स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देती तो किसानों को उचित मूल्य मिलते। किसान केवल फसलों का सही दाम चाहता है। इसी प्रकार प्यारेलाल कहार बम्हौरी, दीपक धानक चिरहकलां, राजकुमार शर्मा बगदरा, दीपेश शर्मा बोहानी आदि ने भी बजट में किसानों के लिए प्रावधानों की कमी बताई।
—————————————————–

Home / Narsinghpur / केंद्र के बजट पर किसानों ने जताया असंतोष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो