scriptअपनी मांगों के लिए किसानों ने किया अनोखा प्रदर्शन, देखने लग गया हुजूम | farmers half naked protest stuns residents | Patrika News

अपनी मांगों के लिए किसानों ने किया अनोखा प्रदर्शन, देखने लग गया हुजूम

locationनरसिंहपुरPublished: Dec 19, 2019 10:33:11 pm

Submitted by:

abishankar nagaich

किसानों ने निकाली रैली, अर्धनग्र होकर किया प्रदर्शन, आज कठौतिया से नरसिंहपुर रवाना होगी यात्रा, जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव

farmers half naked protest

farmers half naked protest

गाडरवारा. राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ जिला नरसिंहपुर के तत्वाधान में विशाल क्रांति यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा बुधवार दोपहर एक बजे सतधारा बरमान घाट से प्रारंभ हुई और रात्रिकालीन पड़ाव कृषि उपज मंडी करेली में हुआ। यात्रा गुरुवार को दोपहर 12 बजे करेली से रवाना हुई। इसमें कुछ किसानों ने तो केवल लंगोटी लगाकर और कुछ किसानों ने ऊपर के आधे वस्त्र उतारकर शहर के मुख्य मार्गों से हाथ में झंडे लेकर नारे लगाते हुए विशाल अर्धनग्न प्रदर्शन कर विरोध जताया। किसानों ने रैली के माध्यम से शासन प्रशासन की गलत नीतियों के विरोध में नारे भी बुलद किए। क्रांति यात्रा में भगवान बलराम की झांकी, घोड़ों पर विराजमान भगवान बलराम के स्वरूप, संघ का झंडा लेकर चल रहे सभी किसान मजदूर बंधु के अनोखे विरोध का तरीका देखने लोगों का हुजूम लगा रहा। यात्रा का रात्रि विश्राम कठौतिया में होकर 20 दिसंबर को प्रात: कठौतिया से नरसिंहपुर के लिए यात्रा रवानी होगी। जिसमें जिला मुख्यालय का घेराव किसानों के द्वारा किया जाएगा। यात्रा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के संस्थापक चौधरी दर्शन सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीतिराज सिंह, संभाग अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष एकम सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन कौरव, गाडरवारा तहसील अध्यक्ष राव प्रमोद कुमार, तेंदूखेड़ा तहसील अध्यक्ष गिरधारी पटेल, साईंखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह गुर्जर सहित हजारों की संख्या में किसान मजदूर व कार्यकर्ता बंधु पैदल चल रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो