scriptतेज रफ्तार कंटेनर ने ली पति-पत्नी की जान | Fast speed container killed husband and wife | Patrika News

तेज रफ्तार कंटेनर ने ली पति-पत्नी की जान

locationनरसिंहपुरPublished: Sep 10, 2020 02:36:13 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-दोनों बाइक से अपने गांव जा रहे थे

Road Accident

Road Accident

नरसिंहपुर. जिले की सीमा से सटा नेशनल हाइवे लोगों के मन में डर पैदा करने लगा है। कुछ तो इस रोड को भुतहा कहने लगे हैं। वजह आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं जिनमें लोगों की जान तक चली जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार बाइक से अपने गांव जा रहे पति-पत्नी की सड़क दुर्घटना में जान चली गई।
जानकारी के अनुसार बुधवारा दोपहर संतोष सेन अपनी पत्नी आशा सेन के साथ नरसिंहपुर से अपने पैत्रिक गांव मेख जा रहे थे। वो जैसे ही दादा महाराज के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई।
घटना के बाद चालक व परिचालक कंटेरन छोड़ मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया, जबकि कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर आरोपियो की तलाश में जुट गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो