scriptगांधी संदेश यात्रा और प्रभात फेरी निकाली, जगह-जगह सजाई रंगोली | Father of the Nation, Mahatma Gandhi, Kareli arrival, two-day event, C | Patrika News

गांधी संदेश यात्रा और प्रभात फेरी निकाली, जगह-जगह सजाई रंगोली

locationनरसिंहपुरPublished: Dec 01, 2022 05:29:27 pm

Submitted by:

Sanjay Tiwari

एक दिसम्बर 1933 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के करेली आगमन की याद में आयोजन

गांधी संदेश यात्रा और प्रभात फेरी निकाली, जगह-जगह सजाई रंगोली

गांधी संदेश यात्रा और प्रभात फेरी निकाली, जगह-जगह सजाई रंगोली

करेली. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के एक दिसम्बर 1933 को करेली आगमन की याद में दो दिवसीय करेली नगर गौरव दिवस के रंगारंग कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ किया गया। दीनदयाल सभागार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और निरंजन चौक पर क्रांतिवीर ठाकुर निरंजन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का आगाज हुआ।
नगर गौरव दिवस के पहले दिन के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, नपा अध्यक्ष सुशीला ममार, पार्षदगण, जन प्रतिनिधि और समाज के गणमान्य नागरिक सहित विद्यार्थी शामिल हुए। नगर में सुबह रामधुन प्रभात फेरी निकली गई। सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद नगर के मुख्य मार्गों से गांधी संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा के स्वागत मेंं मुख्य मार्ग पर जगह- जगह रंगोली सजाई गई व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जन प्रतिनिधियों और समाज के सभी वर्गों ने गांधी संदेश यात्रा का जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। करेली नगर गौरव दिवस का मुख्य समारोह आज होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3.30 बजे चतुर्भुज सडक़ नगर गौरव चौक का भूमिपूजन किया जाएगा। दोपहर 4 बजे से मुख्य समारोह में इतिहास की झलक पत्रक का विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण, सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि महात्मा गांधी के एक दिसम्बर 1933 को करेली आगमन की याद में इस दिन को करेली नगर गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय नगर पालिका परिषद द्वारा लिया गया है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आज के दिन करेली के पुरानी गल्ला मंडी चौक स्थित कुएं पर बने मंच से जनसभा को संबोधित किया था। प्रमुख व्यावसायिक नगरी करेली को जिले की संस्कृतिधानी और सियासी मरकज के रूप में जाना जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो