240 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण -जिले के 8 नगरीय निकायों में 240 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया। इसके अलावा नगरीय निकाय नरसिंहपुर में 50, गाडरवारा में 20, करेली में 45, गोटेगांव में 30, तेंदूखेड़ा में 49, चीचली में 8, सांईखेड़ा में 20, सालीचौका में 18 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया।
जिले में 6 हजार 898 लोगों को लगाया गया कोविड- 19 का टीका. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चलाये जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान 4 के दौरान जिले में सोमवार 4 अक्टूबर को जिले के 102 टीकाकरण केन्द्रों पर 6 हजार 898 नागरिकों को कोविड- 19 का टीका सायं 7.30 बजे तक लगाया जा चुका था। जिले में अब तक वैक्सीन की 10 लाख 9 हजार 328 डोज लग चुकी हैं। इनमें से 7 लाख 93 हजार 724 लोगों को वैक्सीन की एक डोज और 2 लाख 15 हजार 604 को दो डोज लग चुकी हैं।