नरसिंहपुर

मास्क नहीं लगाने वाले 116 व्यक्तियों पर लगा 5 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना

नगरीय निकायों में चलाया गया रोको- टोको अभियान

नरसिंहपुरOct 04, 2021 / 11:25 pm

ajay khare

narsinghpur

नरसिंहपुर, . रोको- टोको अभियान के तहत सोमवार 04 अक्टूबर को जिले के 8 नगरीय निकायों में बगैर मास्क के घूमने वाले 116 व्यक्तियों पर 5 हजार 840 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। मास्क नहीं लगाने पर नगरीय निकाय क्षेत्र नरसिंहपुर में 16 व्यक्तियों पर 1000 रूपये, गाडरवारा में 12 व्यक्तियों पर 600 रूपये, करेली में 6 व्यक्तियों पर 400 रूपये, गोटेगांव में 10 व्यक्तियों पर 500 रूपये, तेंदूखेड़ा में 35 व्यक्तियों पर 790 रूपये, चीचली में 5 व्यक्तियों पर 250 रूपये, सांईखेड़ा में 7 व्यक्तियों पर 700 रूपये तथा नगर परिषद सालीचौका में 18 व्यक्तियों पर 900 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा 7 व्यक्तियों पर 700 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
240 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण -जिले के 8 नगरीय निकायों में 240 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण‍ किया गया। इसके अलावा नगरीय निकाय नरसिंहपुर में 50, गाडरवारा में 20, करेली में 45, गोटेगांव में 30, तेंदूखेड़ा में 49, चीचली में 8, सांईखेड़ा में 20, सालीचौका में 18 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया।
जिले में 6 हजार 898 लोगों को लगाया गया कोविड- 19 का टीका. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चलाये जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान 4 के दौरान जिले में सोमवार 4 अक्टूबर को जिले के 102 टीकाकरण केन्द्रों पर 6 हजार 898 नागरिकों को कोविड- 19 का टीका सायं 7.30 बजे तक लगाया जा चुका था। जिले में अब तक वैक्सीन की 10 लाख 9 हजार 328 डोज लग चुकी हैं। इनमें से 7 लाख 93 हजार 724 लोगों को वैक्सीन की एक डोज और 2 लाख 15 हजार 604 को दो डोज लग चुकी हैं।

Home / Narsinghpur / मास्क नहीं लगाने वाले 116 व्यक्तियों पर लगा 5 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.