scriptअज्ञात तत्वों ने लगाई सूखे पेड़ में आग,रात भर सुलगकर हुआ नष्ट | Fire in a dried tree planted by unknown elements, destroyed completely | Patrika News

अज्ञात तत्वों ने लगाई सूखे पेड़ में आग,रात भर सुलगकर हुआ नष्ट

locationनरसिंहपुरPublished: May 22, 2019 06:37:56 pm

Submitted by:

Amit Sharma

अज्ञात तत्वों ने लगाई सूखे पेड़ में आग,रात भर सुलगकर हुआ नष्ट

Fire in a dried tree planted by unknown elements, destroyed completely by night

Fire in a dried tree planted by unknown elements, destroyed completely by night

अज्ञात तत्वों ने लगाई सूखे पेड़ में आग,रात भर सुलगकर हुआ नष्ट

आमगांव- आमगांव बड़ा से करेली के बीच रोड के दोनों ओर लगे आम पेड़ों में धीरे धीरे कमी आती जा रही है।
इसके बावजूद इन पेड़ों की सुरक्षा को लेकर समुचित उपाय नही किये जा रहे है। इसके विपरीत इस रोड पर सूखे पेड़ों की ठूंठ को आग के हवाले करते हुए तहस नहस किया जा रहा है। ऐसी ही एक घटना में रविवार की रात कतिपय अज्ञात तत्वों ने करेली से आमगांव की ओर जाते समय जोवा गांव की पुलिया के नजदीक रोड के किनारे लगे एक सूखे पेड़ में आग लगा दी। जिसके परिणाम स्वरूप यह सूखा पेड़ रात भर सुलगते सुलगते सुबह तक नष्ट हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर हर साल बड़ी संख्या में हजारों पौधे लगाये जाते है वहीं दूसरी ओर रोड के किनारे लगे इन पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वालों छोड़ दिया जाता है। इस तरह से पेड़ों को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो