scriptगोटेगांव गोलीकांड के आरोपियों की यूपी और महाराष्ट्र में तलाश | gotegaon firing accused searched in UP and Maharashtra | Patrika News

गोटेगांव गोलीकांड के आरोपियों की यूपी और महाराष्ट्र में तलाश

locationनरसिंहपुरPublished: Jun 21, 2019 10:33:47 pm

Submitted by:

abishankar nagaich

घायलों के दर्ज किए बयान, गंभीर घायल होमगार्ड की हालत में सुधार, जांच जारी

gotegaon firing

gotegaon firing

 

नरसिंहपुर. गोटेगांव में बैलहाई के पास 17 जून की रात केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल के पुत्र प्रबल पटैल, नरङ्क्षसहपुर विधायक जालम पटैल के पुत्र मोनू पटैल सहित अन्य 20 आरोपियों द्वारा हिमांशु राठौर, राहुल राजपूत,शिवम राय, मयंक व नगर सैनिक ईश्वर राय पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस शेष आरोपियों की तलाश कर रही है। विवेचना अधिकारी प्रभात शुक्ला ने गुरुवार रात जबलपुर में इलाज करा रहे घायलों के बयान दर्ज किए। गंभीर रूप से घायल ईश्वर राय की हालत में सुधार हुआ है। पुलिस ने घायलों की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की है। जिसके आधार पर केस में आवश्यक धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

पुलिस ने खुफिया सूत्रों और मोबाइल से मिली लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश में कई जगह पार्टियां भेजीं पर आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस को आशंका है कि कुछ आरोपी ट्रेन से दूसरे प्रदेशों में चले गए हैं तो कुछ कारों से भाग कर उत्तरप्रदेश और नागपुर में शरण लिए हुए हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि घटना के दौरान की गई फायरिंग से हिमांशु के हाथ पर गोली लगी थी। पुलिस ने पीडि़त हिमांशु की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटैल, विधायक जालम पटेल के बेटे मोनू पटैल, सौरभ पटैल, दुर्गेश पटैल, बल्लू विश्वकर्मा, राजेश झारिया, रोहित सेन, नीलेश पटैल, मोनू शर्मा, राजू, राजेश राजपूत व दीपक सोनी सहित 20 के खिलाफ धारा 148, 149, 147, 307, 365, 294, 323, 324, 427, 353, 333 एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। मामले में प्रबल पटेल सहित 7 आरोपी जेल में हैं जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो