scriptशासकीय कर्मचारियों को नहीं भाजपा पर भरोसा, कांग्रेस का दिया साथ | Government employees do not trust BJP, Congress has given | Patrika News

शासकीय कर्मचारियों को नहीं भाजपा पर भरोसा, कांग्रेस का दिया साथ

locationनरसिंहपुरPublished: Dec 12, 2018 10:25:10 pm

Submitted by:

ajay khare

नरसिंहपुर. १५ सालों से प्रदेश में राज कर रही भाजपा सरकार शासकीय कर्मचारियों को भी रास नहीं आई। पदोन्नति में आरक्षण हो या कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण, हरबार लोकसेवकों को निराश होना पड़ा। बीते १५ सालों में दर्जनों बार कर्मचारियों ने जिला स्तर से लेकर प्रदेशस्तर तक व्यापक आंदोलन किए थे, शायद यही वजह रही कि उन्हें भाजपा से ज्यादा सरोकर अब नहीं रह गया।

More votes for Congress candidates in postal valet in all the four assembly assemblies

More votes for Congress candidates in postal valet in all the four assembly assemblies

नरसिंहपुर. १५ सालों से प्रदेश में राज कर रही भाजपा सरकार शासकीय कर्मचारियों को भी रास नहीं आई। पदोन्नति में आरक्षण हो या कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण, हरबार लोकसेवकों को निराश होना पड़ा। बीते १५ सालों में दर्जनों बार कर्मचारियों ने जिला स्तर से लेकर प्रदेशस्तर तक व्यापक आंदोलन किए थे, शायद यही वजह रही कि उन्हें भाजपा से ज्यादा सरोकर अब नहीं रह गया। इधर, ‘वक्त है बदलाव का Ó के स्लोगन के साथ चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस का साथ जिले के शासकीय कर्मचारियों ने भी दिया। जिले की चारों विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों को शासकीय कर्मचारियों ने अधिक वोट दिए। नरसिंहपुर विधानसभा में भाजपा के जालमसिंह पटैल ने जीत दर्ज की है, लेकिन यहां कांग्रेस प्रत्याशी को उनसे ज्यादा पोस्टल वैलेट में मत मिले। जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर विधानसभा में २८९५ , तेंदूखेड़ा विधानसभा में १२०५, गोटेगांव विधानसभा में १८०५ व गाडरवारा विधानसभा में १८१८ पोस्टल वैलेट के जरिए मतदान किया गया।
७७२३ में ९६३ मत हो गए निरस्त
चुनाव करवाने की जिम्मेदारी जिन कर्मचारियों के कांधे पर थी वे भी मतदान करने में गलती कर गए। प्रशिक्षण देने के बावजूद जिले में पोस्टल वैलेट के माध्यम से ७७२३ ने मतदान किया, जिसमें ९६३ मत निरस्त हो गए।
————–
पोस्टल वैलेट के परिणाम
विधानसभा नरसिंहपुर
भाजपा प्रत्याशी जालम पटैल १०६७
कांग्रेस प्रत्याशी लाखन पटैल १३५३
कुल वोट- २८९५
निरस्त वोट- ३१०
—————
विधानसभा तेंदूखेड़ा
कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा ६२०
भाजपा प्रत्याशी विश्वनाथ पटैल ४१९
कुल वोट- १२०५
निरस्त वोट- १४४
———————–
विधानसभा गोटेगांव
कांग्रेस प्रत्याशी एनपी प्रजापति ८६३
भाजपा प्रत्याशी डॉ. कैलाश जाटव ६३६
कुल वोट १८०५
निरस्त वोट २३२
——————
विधानसभा गाडरवारा
कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता पटैल ७८०
भाजपा प्रत्याशी गौतम पटैल ७००
कुल वोट- १८१८
निरस्त-२७७
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो