scriptHavy rain : दोपहर बाद आधा घंटा हुई बारिश, बाजार में भरा पानी | Havy rain : Half an hour of rain in the afternoon, water filled the ma | Patrika News

Havy rain : दोपहर बाद आधा घंटा हुई बारिश, बाजार में भरा पानी

locationनरसिंहपुरPublished: Sep 16, 2019 12:11:51 am

Submitted by:

Sanjay Tiwari

दोपहर बाद आधा घंटा हुई बारिश, बाजार में भरा पानी

Havy rain : Half an hour of rain in the afternoon, water filled the ma

Havy rain : Half an hour of rain in the afternoon, water filled the ma

नरसिंहपुर। बीते दिनों हुई लगातार भारी बारिश के बाद अब जिले का मौसम बदल रहा है। बारिश भी कम हो रही है और नदी-नाले भी अब धीरे-धीरे उतरते जा रहे हैं। रविवार को जिला मुख्यालय में सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी जारी रही। धूप निकली तो कुछ देर बाद बादल छा गए।
इसी बीच दोपहर में करीब आधा घंटे हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। कुछ ही देर में फिर धूप खिल गई। लगातार बदल रहे मौसम ने शहर की फिजा में ठंडक घोल दी है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में भारी बारिश की स्थिति नहीं है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारे पडऩे की संभावना व्यक्त की गई है।
सब्जीमंडी में भरा पानी- आधे घंटे की बारिश से इतवारा बाजार सब्जीमंडी मुख्य मार्ग में पानी जमा हो गया। यहां पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। साप्ताहिक बाजार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। सडक़ पर पानी जमा होने से आमजन को समस्या का सामना करना पड़ा।
इस साल तीन बार बंद हुआ ककराघाट पुल
वहीं तेंदूख्रेड़ा में गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सर्वाधिक बारिश होने के चलते तेंदूखेड़ा में 1340 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी समय में विगत वर्ष 900 मिमी के लगभग वर्षा दर्ज की गई थी। इस बारिश के चलते जहां नदी नाले उफान पर रहे। बाढ़ का पानी घरों में और गांवों में घुसा। वहीं सारे सडक़ मार्ग बंद भी रहे। जिससे आम जनजीवन तो प्रभावित रहा ही लोग भी परेशान देखे गये। नर्मदा नदी के ककरा घाट पर बाढ़ का पानी हो जाने से लगातार तीन बार मार्ग बंद दो-दो दिनों तक सडक़ मार्ग जाम रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो