scriptnarmada : अन्नदाताओं की हालत और नर्मदा का बिगड़ रहा स्वरूप | Illegal mining of sand | Patrika News

narmada : अन्नदाताओं की हालत और नर्मदा का बिगड़ रहा स्वरूप

locationनरसिंहपुरPublished: May 17, 2018 11:38:17 pm

तीसरे दिन सपाक्स, सनातन युवा ब्राह्मण सभा व बरमान से आई कन्याओं ने रखा उपवास

Illegal mining of sand

Illegal mining of sand

नरसिहपुर. नर्मदा का स्वरूप बिगड़ रहा है और अन्नदाता की स्थिति बदतर हो रही है। समाज और देश प्रगति और खुशहाली में दोनों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है परन्तु दोनों की स्थिति बदहाल है। इसके बावजूद शासन प्रशासन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ आश्वासन देता आ रहा है और जिम्मेदार सिर्फ लूटखसोट मचाये हुए हैं। जरूरत है कि हर वर्ग
के लोग सत्यागृह में शामिल होकर अपने नागरिक दायित्व का निर्वहन करें।

यह बात जनपद मैदान में चल रहे सत्यागृह के तीसरे दिन विभिन्न वक्ताओं ने रखी। नर्मदा सत्याग्रह के तीसरे दिन सपाक्स, सनातन युवा ब्राह्मण सभा एवं बरमान से आई कन्याओं पलक शर्मा, ऋतु पटेल, प्रियल शर्मा, नीतिशा तिवारी, निखिल अग्रवाल के अलावा अन्य विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उपवास रखा।

सत्याग्रह के तीसरे दिन की शुरूआत नर्मदा में हो रहे प्रदूषण और घटते जल के विभिन्न कारकों पर चर्चा से प्रारंभ हुआ। संवाद का प्रारंभ करते हुए डिंडोरी से आए नर्मदा सेवक लालाराम चक्रवर्ती ने रासायनिक कृषि, घटता वन क्षेत्र, रेत उत्खनन, औद्योगिक अपशिष्ट एवं बड़े शहरों के बड़े बड़े नालो का नर्मदा में मिलना शहरीकरण से भू-जल स्तर का कम होना आदि विषयों पर और इन समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की।

सत्याग्रह में महंत प्रीतमपुरी, पंकज महाराज अध्यक्ष सनातन युवा ब्राह्मण सभा, डॉ संजीव चाँदोरकर अध्यक्ष सपाक्स आदि ने नर्मदा की वर्तमान अवस्था के साथ खेती किसानी की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की। जबलपुर जल संरक्षण मंच के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने सत्याग्रह को अमरकंटक से भरूच तक ले जाने की बात करते हुए कहा कि सहायक नदी एवं शिशु नदियां नर्मदा की प्राणवायु हैं। आशीष पालीवाल, जिला पंचायत सदस्य मीना शाह ने सत्याग्रह को जिले के इस दशक के इतिहास का सबसे सार्थक और प्रभावी आंदोलन बताया। ने भी बिना आहार उपवास रखा। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कौरव, नरेन्द्र अवस्थी व आभार प्रदर्शन विनायक परिहार ने किया। उपवास स्थल पर नरसिंह प्रभात फेरी मंडल ने अपने भजन एवं लोकगीतों से नर्मदा और किसानों की दुर्दशा को सामने रखा। सत्याग्रह को लेकर विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां भी सहभागिता की स्वीकृति दे रही है। आज शुक्रवार को रात्रि में मनीष शुक्ला द्वारा व कल शनिवार को लोकगीत कलाकार पंडित देशराज पटेरिया नर्मदा मैया की वर्तमान व्यवास्था पर गीत संध्या के माध्यम से अपनी बात रखेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी आज आएंगे
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का आज 18 मई को आगमन हो रहा है। वे यहां शाम 4 बजे मां नर्मदा सेवा सत्याग्रह में शामिल होंगे। इसके बाद 5 बजे प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही कलश यात्रा के आयोजन में स्थानीय मुशरान भवन में जाएंगे। इसी दिन शाम 7 बजे अल्पसंख्यक कांग्रेस की बैठक को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पूर्व विधायक सुनील जायसवाल ने देते हुए कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से दोपहर 3.30 बजे पूर्व विधायक कार्यालय में उपस्थित होने की अपेक्षा की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो