scriptनारी शक्ति का अवतार, करें सम्मान | Incarnation of women power, honor | Patrika News
नरसिंहपुर

नारी शक्ति का अवतार, करें सम्मान

लोक कल्याण मंडल के तत्वावधान में श्री विष्णु महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन का हो रहा आयोजन

नरसिंहपुरMar 14, 2019 / 07:35 pm

narendra shrivastava

Incarnation of women power, honor

Incarnation of women power, honor

गाडरवारा। लोक कल्याण मंडल के तत्वाधान में आयोजित 39वां श्री विष्णु महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन चीचली के समीपी ग्राम आड़ेगांव खुर्द में आयोजित हो रहा है। यहां चतुर्थ, पंचम दिवस जगदगुरु शंकराचार्य द्वारा नारी शक्ति को लेकर कहा कि नारी, शक्ति का अवतार है। प्रकृति में भागीदार नारी का सम्मान करें। दो देवियां अरुंधती एवं द्रोपदी जो कि अग्नि से प्रकट हुई थीं तथा दो देवियां जानकी जी और राधा जी जो कि भूमि से उत्पन्न हुई थी, सीता का विवाह भगवान राम से हुआ। उन्होंने कथा में श्रीराम और माता सीता के विवाह का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने धर्म ग्रंथों का जिक्र करते हुए कहा कि अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्रीराम व सीता का विवाह हुआ था। श्रीराम व लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के साथ जनकपुरी पहुंचे तो राजा जनक सभी को आदरपूर्वक अपने साथ महल लेकर आए। अगले दिन सुबह जब श्रीराम और लक्ष्मण विश्वामित्र के आदेश पर फूल लेने बगीचे में गए। वहीं उन्होंने देवी सीता को देखा। राजा जनक के बुलावे पर ऋषि विश्वामित्र, श्रीराम और लक्ष्मणजी सीता स्वयंवर में गए। जहां धनुष तोडऩे के उपरांत राम सीता का विवाह संपन्न किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा एवं भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। हनुमंत लाल के चरित्र चित्रण का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीहनुमान महाराज, परम सेवक, ज्ञान, कर्म, शक्ति का सुंदर निरूपण हैं। कार्यक्रमों की विधिवत रूपरेखा, मंच का संचालन महेंद्र शर्मा द्वारा किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो