विभागीय लोक सेवकों की जानकारी 3 दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश
नरसिंहपुरPublished: Jan 27, 2021 09:46:55 pm
निर्वाचन वर्ष 2021 के लिए विभागीय लोक सेवकों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र अ एवं ब में प्रस्तुत करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों को जारी किये जा चुके हैं। कतिपय विभागों द्वारा अभी तक फार्म अ की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है
नरसिंहपुर.आगामी नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2021 के लिए विभागीय लोक सेवकों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र अ एवं ब में प्रस्तुत करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों को जारी किये जा चुके हैं। कतिपय विभागों द्वारा अभी तक फार्म अ की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन मनोज ठाकुर ने सर्वसंबंधितों को निर्देशित किया है कि वे शेष फार्म अ की जानकारी के साथ ही फार्म ब की जानकारी तत्काल स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के ई. मेल
तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह होगा आयोजित
नरसिंहपुर. भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन विभाग द्वारा जल संरक्षण और समुचित जल प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए कई श्रेणियों में अवार्ड दिए जाएंगे। नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन के लिए आयोजित इस सम्मान में सर्वश्रेष्ठ राज्य, जिला पंचायत, शहर, मीडिया, स्कूल, संस्था, संगठन, उद्योग, एनजीओ इंडस्ट्री और सर्वश्रेष्ठ जल उपभोग एसोसिएशन की श्रेणियां निर्धारित की गई हंै।