scriptकोर्ट की दीवार फांदकर गन्ने के खेत में गुम हो गया हत्या का आरोपी, जाने फिर क्या हुआ | kort kee deevaar phaandakar hatya ka aaropee pharaar | Patrika News

कोर्ट की दीवार फांदकर गन्ने के खेत में गुम हो गया हत्या का आरोपी, जाने फिर क्या हुआ

locationनरसिंहपुरPublished: May 22, 2019 11:13:29 pm

Submitted by:

Sanjay Tiwari

कोर्ट की दीवार फांदकर गन्ने के खेत में गुम हो गया हत्या का आरोपी, जाने फिर क्या हुआ

kort kee deevaar phaandakar hatya ka aaropee pharaar

kort kee deevaar phaandakar hatya ka aaropee pharaar

गाडरवारा। नरसिंहपुर जेल से गाडरवारा कोर्ट में पेशी पर लाया गया हत्या का एक आरोपी दीवार फांदकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया गया है कि आरोपी को न्यायालय के बन्दीगृह से वापस जेल भेजने के लिए जेल वाहन में बैठाते समय वह भाग निकला। पुलिस कर्मियों को उसने चकमा दिया और फुर्ती से दीवार फांदकर भाग निकला। पास ही गन्ने के खेत में जाकर वह ओझल हो गया। कैदी के भागते ही वहां हडक़ंप मच गया और तत्काल ही वरिष्ठ अफसरों को जानकारी दी गई। थाने से और पुलिसबल भेजा गया जिसने गन्ने के खेत की घेराबंदी कर कैदी की तलाश शुरू की। काफी देर तक पुलिसकर्मी गन्ने के खेत में उसकी तलाश करते रहे पर वह कहीं नजर नहीं आया।


जानकारी के अनुसार किसी हत्या के मामले में आरोपी कैलाश वल्द बलदेव जाटव को पेशी पर लाया गया था। हत्या के मामले में वह एक साल से फरार चल रहा था और कुछ समय पहले उसे पुलिस ने पकड़ा था।


गन्ने के खेत में गुम हो गया कैलाश- जानकारी के अनुसार जब आरोपी कैलाश को वापस जेल ले जाने के लिए वाहन में बैठाया जा रहा था उसी समय उसने पुलिस कर्मियों को चकमा दिया और दीवार फांदकर पास ही लगे गन्ने के खेत में गुम हो गया।


इनका कहना
फरार आरोपी कैलाश वल्द बलदेव जाटव की घेराबंदी कर तलाश की जा रही है।
एसआर यादव, एसडीओपी गाडरवारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो