script

MP Election Live नरसिंहपुर में मतदान का लेटेस्ट अपडेट: कई जगह अब तक 2 फीसदी मतदान

locationनरसिंहपुरPublished: Nov 28, 2018 10:58:11 am

Submitted by:

shivpratap singh

सुबह 8.30 बजे तक डेढ़ से 4 फीसदी तक मतदान हो गया

Latest update for voting in Narsinghpur: 2 polling till now

Latest update for voting in Narsinghpur: 2 polling till now

नरसिंहपुर. विकास और जन अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए अपना नेता चुनने की शुभ घड़ी आ गई है। मतदान के हर तरफ उत्साह का माहौल है। कई बूथों पर बुधवार सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई। सुबह की सैर से लौटते वक्त ही कई लोगों ने मतदान महायज्ञ में अपनी आहुति डालकर दायित्व और कत्र्तव्य का निर्वहन कर लिया। एक जानकारी के अनुसार कुछ बूथों पर सुबह 8.30 बजे तक डेढ़ से 4 फीसदी तक मतदान हो गया। कुछ मतदान केन्द्रों में जाड़े की वजह से अभी उपस्थिति कम है। सुबह 10 बजे तक यहां भी कतारें नजर आने का अनुमान है।


बूथ की स्थिति आखों-देखी
– नरसिंहपुर तलापार स्कूल में बने केंद्र में सुबह से ही लोग बैठे दिखाए दिए। यहां भीड़ तो नहीं लेकिन करीब दो दर्जन लोग कुर्सियों पर बैठे हैं। एक-एक करके लोग वोट डालने जा रहे हैं।
– एमएलबी स्कूल नरङ्क्षसहपुर में गिनचुने लोग दिखाई पड़े। सुरक्षा बल तैनात है और आसपास शांति का माहौल है।
– स्टेशन के समीप मानसाता हाईस्कूल में बने केंद्र में भीड़ नजर आई। बड़ी संख्या में लोग यहां कतार में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। कई लोग अपने कामकाज में जाने के पूर्व वोट डालने पहुंचे हैं।


आकर्षित कर रहे सहेली मतदान केंद्र
मतदाताओं को सहेली मतदान केंद्र आकर्षित कर रहे हैं। यहां सभी मतदानकर्मी महिलाएं हैं और सुरक्षा के लिए भी महिला बल ही तैनात किया गया है। पिंक रंग के पर्दे लगाए गए हैं और गेट भी आकर्षक बनाया गया है।


बैठ कर रहे बारी का इंतजार
अधिकांश बूथों में मतदाताओं की कतार नहीं लग रही है। लोगों की सुविधा के लिए सभी १०१२ केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। आदर्श मतदान केन्द्रों में छाया, पानी, बैठक, महिला एवं पुरूष शौचालय, सुचारू विद्युत आपूर्ति, रैम्पए व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था की गई है।
४ लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
जिले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 7 लाख 65 हजार 342 मतदाता मतदान करेंगे। इन मतदाताओं में 4 लाख एक हजार 819 पुरूष, 3 लाख 63 हजार 515 महिला एवं 8 अन्य मतदाता शामिल हैं।


यहां इतने मतदाता
विधानसभा चुनाव में जिले के गोटेगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के एक लाख दो हजार 479 पुरूष, 93 हजार 853 महिला व एक अन्य मतदाता समेत कुल एक लाख 96 हजार 333 मतदाता, नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक लाख 10 हजार 164 पुरूष, एक लाख एक हजार 140 महिला व तीन अन्य मतदाता समेत कुल दो लाख 11 हजार 307 मतदाता, तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के 89 हजार 323 पुरूष, 80 हजार 295 महिला व 4 अन्य मतदाता समेत कुल एक लाख 69 हजार 622 मतदाता और गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के 99 हजार 853 पुरूष व 88 हजार 227 महिला मतदाता समेत कुल एक लाख 88 हजार 80 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिले में 6779 दिव्यांग मतदाता और 410 सेवा मतदाता हैं। इसके लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गोटेगांव में 267, नरसिंहपुर में 282ए तेंदूखेड़ा में 225 एवं गाडरवारा में 238 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो