script#लोकसभा निर्वाचन-2019- सजे पिंक सहेली बूथ, डाली गई सौ मीटर की लाईन | #Lok Sabha election-2019- Pink Saheli booth decorated, 100 meters line | Patrika News

#लोकसभा निर्वाचन-2019- सजे पिंक सहेली बूथ, डाली गई सौ मीटर की लाईन

locationनरसिंहपुरPublished: May 05, 2019 06:08:56 pm

Submitted by:

ajay khare

मतदान के एक दिन पूर्व भी प्रशासन द्वारा चुनावी तैयारियां कराई जाती रहीं। इस दौरान नगर में बने पिंक सहेली मतदान केंद्रों को सुंदर ढंग से सजाया संवारा गया। निर्वाचन में लगे अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Election

Election

गाडरवारा। मतदान के एक दिन पूर्व भी प्रशासन द्वारा चुनावी तैयारियां कराई जाती रहीं। इस दौरान नगर में बने पिंक सहेली मतदान केंद्रों को सुंदर ढंग से सजाया संवारा गया। निर्वाचन में लगे अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ज्ञात रहे विधान सभा चुनाव की भांति लोकसभा चुनाव में भी 10 पिंक बूथ बनाए गए हैं। ऐसे ही बूथ कन्या शाला एवं अन्य स्थानों पर साज सज्जा की गई है। नगर पालिका कार्यालय में बने मतदान केंद्र को सुंदर तरीके से सजाया गया है। बूथों के बाहर सौ मीटर की चूने की लाईन डाली गई। ऐसे ही नगर पालिका के पास पोलिंग बूथ से सौ मीटर दूरी की लाईन एसडीओपी एसआर यादव ने अपने समक्ष कोटवार द्वारा डलवाई। इस मौके पर पुलिस कर्मी भी उनके साथ में रहे।
दूसरी ओर सुबह से ही दिन भर अधिकारियों के चुनाव वाहन भ्रमण करते रहे। नरसिंहपुर से मतदान दल भी सामग्री लेकर अपने निर्धारित बूथों पर पहुंचे। जहां आज सुबह से शाम तक मतदान प्रक्रि या संपन्न कराई जाएगी। नगर एवं क्षेत्र में चुनाव के चलते प्रशासन की सक्रियता रही।
प्रशासन ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र,गाडरवारा में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है, अवैध शराब, धन राशि, हथियार आदि का परिवहन न हो, इसके लिए कड़ी चौकसी रखी जा रही है। फ्लाइंग स्क्वाड टीम और एसएसटी की गतिविधियां तेज कर दी गई। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पीने के पानी, छाया, रैम्प, बैठक, टायलेट, झूलाघर, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, ट्रायसिकल आदि के इंतजाम किए गए हैं। आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।
सालीचौका के 185 नंबर बूथ में सर्वाधिक तो सबसे कम वोटर टुईयापानी में
आज होने जा रहे लोकसभा निर्वाचन के तहत विधानसभा गाडरवारा के सभी 238 बूथों में मतदान होगा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बने बूथों में सबसे कम वोटर गोटीटोरिया अंचल के टुईयापानी बूथ क्रमांक 237 में हैं। यहां 157 पुरुष एवं 159 महिला मिलाकर कुल 237 वोटर हैं। ऐसे ही क्षेत्र में सबसे अधिक वोटरों वाला मतदान केंद्र सालीचौका केंद्र क्रमांक 185 है। जहां 706 पुरुष एवं 659 महिला वोटर मिलाकर कुल 1365 वोटर हैं। नगर में सबसे अधिक बूथ एक ही वार्ड के अंतर्गत जगदीश वार्ड के बने हैं। इनमें बूथ क्रमांक 98, 99, 100, 101 एवं 102 क्रमांक के बूथ जगदीश वार्ड के नाम से बने हैं। इसके बाद विवेकानंद एवं राजेंद्रबाबू वार्ड के तीन तीन बूथ कुछ वार्ड के दो बूथ एवं शेष के एक एक बूथ बनाए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो