script#लोकसभा निर्वाचन-2019- मतदाता जागरूकता अभियान के दिव्यांग आइकॉन कर रहे लोगों को जागरूक | # Lok Sabha Elections-2019- Aware of the people who are making the Div | Patrika News

#लोकसभा निर्वाचन-2019- मतदाता जागरूकता अभियान के दिव्यांग आइकॉन कर रहे लोगों को जागरूक

locationनरसिंहपुरPublished: Apr 10, 2019 05:34:24 pm

Submitted by:

ajay khare

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन द्वारा जगह जगह मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शासन की मंशा है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग प्रयोग करें। इसके लिए शासन द्वारा नियुक्त किए गए सेलिब्रिटी, आईकॉन के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर वोट का उपयोग कर एक साफ. सुथरी सरकार बनाएं।

matdata

matdata

सालीचौका। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन द्वारा जगह जगह मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शासन की मंशा है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग प्रयोग करें। इसके लिए शासन द्वारा नियुक्त किए गए सेलिब्रिटी, आईकॉन के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर वोट का उपयोग कर एक साफ. सुथरी सरकार बनाएं।
मतदाता जागरूकता के दिव्यांग जिला आइकॉन उदय द्विवेदी शासकीय माध्यमिक शाला खैरूआ में पदस्थ सहायक अध्यापक जो ब्रेल लिपि के अच्छे जानकार के साथ कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक भी हैं। द्विवेदी द्वारा मतदान करने के लिए निरंतर लोगों के बीच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत विगत दिवस नगर परिषद क्षेत्र खैरूआ में नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने लोगों को समझाया कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। क्योकि लोकतंत्र के लिए आपका मतदान करना महत्वपूर्ण है। एक एक वोट महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर योगेन्द्र सिंह, मकरंद पटेल, भैयाजी अहिरवार, नीलेश ठाकुर, रणधीर, जितेन्द्र नौरिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो