scriptलुटेरी दुल्हन, वरमाला के बाद कुछ ऐसा हुआ कि बिना दुल्हन के लौटा दूल्हा, जानिए क्या | luteri dulhan- bride eloped with gold ornaments after marriage | Patrika News

लुटेरी दुल्हन, वरमाला के बाद कुछ ऐसा हुआ कि बिना दुल्हन के लौटा दूल्हा, जानिए क्या

locationनरसिंहपुरPublished: Jun 16, 2019 09:26:27 pm

Submitted by:

abishankar nagaich

जेवर लेकर भागी दुल्हन, दूसरी कन्या नही मिलने से बाराती बैरंग वापस हुए

luteri dulhan

luteri dulhan

गोटेगांव
स्थानीय बोस वार्ड निवासी एक आदिवासी दुल्हन वरमाला होने के बाद वर पक्ष द्वारा चढ़ाव में दिए गए गहने लेकर भाग गई। शहपुरा के पास से बारात लेकर आए बाराती वधु के भाग जाने से स्तब्ध रह गए। लुटेरी दुल्हन के भागने के बाद बवाल मच गया। वर-वधु पक्ष सुबह के समय उक्त घटना हो जाने पर पुलिस थाना पहुंचे। वर पक्ष के सदस्य चाहते थे कि यदि वधु भाग गई है तो कोई दूसरी लडक़ी से उसकी शादी करा दी जाए ताकि वह बैरंग घर वापस नही जा सके। वधू पक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ। मामला बढऩे पर दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। आखिरकार दूल्हे और बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। बारात खाली हाथ लौटने और दुल्हन के भागने की घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही।
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार जय माला होने के बाद वर पक्ष के सदस्यों ने वधु को जेवर वस्त्र आदि चढाए थे। इसके बाद वधु पक्ष के लोग दूसरे रस्म करने मे जुट गए तभी मौका पाकर वधु फरार हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने अपनी दास्ता सुनाई वर पक्ष के सदस्य चाह रहे थे कि उन्होने जो जेवर चढ़ाया है वह वापस मिल जाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दुल्हन क्यों भागी और किसी अन्य व्यक्ति के साथ भागी इसकी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। गांव के ही अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। वर पक्ष ने अब दुल्हन ना सही तो जेवर ही लौटाने की मांग वधु पक्ष से की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो