scriptमाहेश्वरी महिला मंडल ने कन्या नवीन स्कूल में लगाई सैनेटरी पैड वैंडिंग मशीन | Maheshwari Mahila Mandal set up a sanitary pad vending machine at Kany | Patrika News

माहेश्वरी महिला मंडल ने कन्या नवीन स्कूल में लगाई सैनेटरी पैड वैंडिंग मशीन

locationनरसिंहपुरPublished: Jun 09, 2019 06:04:01 pm

Submitted by:

ajay khare

देश भर में एक साथ 1600 मशीनें लगाने पर बना विश्व रिकार्ड

sanitary-pad-vending-machine

sanitary-pad-vending-machine

गाडरवारा। गत दिवस माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा स्थानीय कन्या नवीन स्कूल में सैनेटरी पैड वैंडिंग मशीन डोनेट की गई। इस मशीन का उदघाटन स्थानीय विधायक सुनीता पटैल द्वारा फ ीता काट कर किया गया। उनके साथ लता पांडे, सारिका जायसवाल ने भी मशीन को अॅपरेट करके जानकारी हासिल की। विधायक सुनीता पटेल ने अपने विचार रखते हुए बताया कि इस प्रकार की मशीन अभी तक जिल में नहीं है। यह अपने जिले की पहली सैनेटरी पैड वैंडिंग मशीन है। इससे छात्राओं को बहुत सुविधा मिलेगी। लता पांडे, सारिका जायसवाल ने अपने उदबोधन में माहेश्वरी महिला मंडल के इस प्रयास को सराहा। प्राचार्य आरती पाठक ने धन्यवाद देते हुए स्कूल में यह मशीन लगने की खशी प्रकट की एवं अतिथियों को स्कूल के बारे में विस्तार से बताया। माहेश्वरी महिला मडल अध्यक्ष स्नेहा काबरा ने मशीन की कार्यप्रणाली से सभी को अवगत कराया। जिला अध्यक्ष गीतिका काबरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मंडल की वरिष्ठ सदस्य मंगला काबरा, चंदा मूंदड़ा, अन्य सदस्य और स्कूल का स्टाफ भी उपस्थित रहा। बताया गया है है विश्व माहवारी दिवस पर सैनेटरी पैड वैंडिंग मशीन लगाने का प्रोजेक्ट अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला मंडल का था। जिसमें पूरे देश में करीब 1600 सैनेटरी पैड वैंडिंग मशीनें एक साथ एक दिन लगाई गईं। इतनी बड़ी संख्या में सैनेटरी पैड वैंडिंग मशीनें लगाने पर माहेश्वरी महिला मंडल का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड में दर्ज हो गया है, जो सबके लिए बड़े गर्व की बात है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो