scriptइस नवरात्र करें गोबर की स्टिक से हवन | Make this Navaratri Havan from the stick of cow dung | Patrika News

इस नवरात्र करें गोबर की स्टिक से हवन

locationनरसिंहपुरPublished: Mar 23, 2019 09:34:07 pm

Submitted by:

ajay khare

आगामी नवरात्र में हवन के लिए काष्ठ जुटाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं। सेंट्रल जेल की गोशाला में गोबर की स्टिक बनाई जा रही हैं।

 आगामी नवरात्र में हवन के लिए काष्ठ जुटाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं। सेंट्रल जेल की गोशाला में गोबर की स्टिक बनाई जा रही हैं।

आगामी नवरात्र में हवन के लिए काष्ठ जुटाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं। सेंट्रल जेल की गोशाला में गोबर की स्टिक बनाई जा रही हैं।

नरसिंहपुर। आगामी नवरात्र में हवन के लिए काष्ठ जुटाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं। सेंट्रल जेल की गोशाला में गोबर की स्टिक बनाई जा रही हैं। केन्द्रीय जेल की करीब ३५ गायों वाली आदर्श गौशाला समिति की गौशाला में कामधेनु ऊर्जा केन्द्र में गोबर गैस एवं गोविंद काष्ट निर्माण शुरू किया गया था। यह लकड़ी के बेहतर विकल्प के रूप में अपनी उपयोगिता साबित कर रहा है। गोबर स्टिक तेज ज्वलनशील और सस्ता ईंधन है। शुरूआती तौर पर केन्द्रीय जेल ने इसकी कीमत काफी कर रखी है जो 500 रुपए प्रति क्विंटल है। इस होली पर जेल परिसर में इसी से वैदिक होलिका दहन किया गया।
ईको फ्रेंडली हैं ये गोबर स्टिक
गोबर की बनाई गई यह स्टिक लकड़ी जैसी प्रतीत होती हंै, जो पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहायक हैं। इस होली पर इनकी अच्छी डिमांड रही। कंडों की बजाय इसका इस्तेमाल अच्छा माना जाता है। इसके अंगार काफी देर तक बने रहते हैं। बाटी भर्ता बनाने के लिए भी कंडों की जगह इनका उपयोग किया जा रहा है। कंडे जल्दी खप जाते हैं लेकिन गोबर स्टिक के अंगार देर तक बने रहने से बाटी भर्ता ज्यादा आसानी से बनते हैं।
अभी शुरूआत है
पिछले माह ही शुरूआत हुई है, इसलिए करीब ढाई क्विंटल गोबर स्टिक ही बन पाईं आम लोगों के लिए भी यह जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएंगी, इसकी खूब पूछ परख हो रही है। गोबर से यहां संयंत्र भी चल रहा है।
अतुल दुबे, गोविंद काष्ठ निर्माण इकाई
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो