scriptदेर रात लगी आग से जलकर नष्ट हुए लाखों क े पाइप | Millions of piped water destroyed by fire in late night | Patrika News

देर रात लगी आग से जलकर नष्ट हुए लाखों क े पाइप

locationनरसिंहपुरPublished: Dec 31, 2018 07:43:33 pm

Submitted by:

ajay khare

देर रात लगी आग से जलकर नष्ट हुए लाखों क े पाइप

Millions of piped water destroyed by fire in late night

Millions of piped water destroyed by fire in late night

देर रात लगी आग से जलकर नष्ट हुए लाखों क े पाइप
जलावर्धन योजना के लिए रखे थे

नरङ्क्षसहपुर/करेली- शनिवार रविवार की दरम्यानी रात करेली बस्ती क्षेत्र में हुई आग लगने की घटना में जलावर्धन योजना के लिए मंगाये गये लाखों रूपये के प्लास्टिक पाइप जलकर नष्ट हो गये। बताया गया है नगर में इन दिनों जलावर्धन योजना के तहत अंडरग्राउंड पाइप फिटिंग का काम जारी है। इसके लिए बस्ती क्षेत्र में की जाने वाली फिटिंग के लिए तहसील कार्यालय के पीछे मैदान में पाइप का स्टाक किया गया था,जिसमें देर रात अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही नपा की फायर बिग्रेड वाहन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वहां रखे पाइप जलकर नष्ट हो गये। नगरपालिका इंजीनियर पंकज धुर्वे ने बताया कि इस घटना में जलावर्धन योजना की करीब २८ सौ मीटर की पाइप लाइन जलकर नष्ट हो गई। जिसमें लगभग १५-१६ लाख का नुकसान संभावित है। फिलहाल इस घटना का कारण ज्ञात नही हो सका है,घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
त्याग समर्पण बलिदान और विकास देने वाली पार्टी
मंगल भवन परिसर में मनाया स्थापना दिवस

तेंदूखेड़ा- 1885 में गठित हुई कांग्रेस का अपना एक अलग इतिहास रहा है। त्याग समर्पण बलिदान और विकास के माध्यम से कांग्रेस विचारधारा पर काम करने वाली एक अलग पार्टी है। कांग्रेस का सदस्य होना ही गौरव का विषय कहलाता है। उक्त विचार कांग्रेस पार्टी के 133ं वें स्थापना दिवस को मनाते हुए मंगल भवन परिसर में एकत्रित विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनों सेक्टरों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित वक्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए व्यक्त किये। जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. शचिंद्र मोदी, दीवान शेलेन्द्र सिंह, प्रदीप रघुवंशी, सुरेंद्र ढिमोले अजय गुप्ता सौरभ शर्मा विपिन राजपूत किशोर राय गोविंद शर्मा कीरत सिंह पटेल देवेंद्र प्रताप सिंह अजय जैन भैयाराम पटेल ठा. राघवेंद्र सिेह धर्मेन्द्र भार्गव शरद पटेल कुमारी मोना कौरव श्रीमती सपना वर्मा सहित विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो