नरसिंहपुर

जिले की आबादी से ज्यादा लोगों को लग गया कोविड वैक्सीन का फस्र्ट डोज

मतदाताओं की कुल संख्या से 4593 ज्यादा लोगों को लग गई वैक्सीन

नरसिंहपुरNov 23, 2021 / 09:44 pm

ajay khare

If corona cases start decreasing

अजय खरे. कोविड की तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए जिले में वैक्सीन महाअभियान तेजी से चलाया जा रहा है। प्रशासन की यह पहली प्राथमिकता है और यहां के हर पात्र व्यक्ति को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिसके परिणामस्वरूप प्रशासन के रिकार्ड के मुताबिक अभी तक यहां 18 साल से अधिक उम्र के 807993 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है। जबकि 450182 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। पहले डोज के प्रशासन के आंकड़े यहां की मतदाता संख्या से ज्यादा हो रहे हैं। जिससे अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन ने मतदाता संख्या से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगा दी है या फिर आंकड़ों में कहीं कुछ त्रुटी हुई है। निर्वाचन विभाग की मतदाता सूची के अनुसार जिले में १ जनवरी २०२२ को १८ साल के हो रहे मतदाताओं को शामिल करते हुए मतदाता सूची अपडेट की गई है उसके मुताबिक यहां कुल मतदाताओं की संख्या ८०३४०० है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े कहते हैं कि अभी तक ८०७९९३ लोगों को पहली डोज लगा दी है। इस हिसाब से ४५९३ ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने की बात सामने आती है। गौरतलब है कि प्रशासन ने १८ साल से अधिक आयु के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए मतदाता सूची को आधार बनाया है।
२१ अक्टूबर से अभी तक तेजी से बढ़ा वैक्सीनेशन
वैक्सीनेशन महा अभियान को लेकर प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। वैक्सीनेशन के आंकड़ों के हिसाब से २१ अक्टूबर को १०० करोड़ वैक्सीनेशन की उद्घोषणा के दिन तक यहां ७९६८६२ लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका था। जबकि २६२४८१ लोगों को सेकंड डोज लगाया गया था। १७ नवंबर तक ८०७९९३ लोगों को पहला डोज व ४५०१८२ लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

फैक्ट फाइल
१ जनवरी २०२२ को १८ साल के हो रहे मतदाताओं को शामिल करते हुए मतदाता सूची
विधानसभा गोटेगांव-
पुरुष-१०६६२३
महिला-९९१८६
अन्य-२
कुल-२०५८११
—————
विधानसभा नरसिंहपुर
पुरुष-११४२६२
महिला-१०७०९३
अन्य-१०
कुल-२२१३६५
—————
विधानसभा तेंदूखेड़ा
पुरुष-९२७०२
महिला-८४२४२
अन्य-३
कुल-१७६९४७
—————
विधानसभा गाडरवारा
पुरुष-१०५१४०
महिला-९४१३३
अन्य-४
कुल-१९९२७७
—————
कुल मतदाता-८०३४००
पुरुष-४१८७२७
महिला-३८४६९४
अन्य-१९
————
वर्जन
शासन द्वारा जिले में १८ साल से अधिक आयु के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए जो डाटा उपलब्ध कराया गया है उसके अनुसार जिले में ८ लाख ७० हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। उसी हिसाब से यहां वैक्सीनेशन किया जा रहा है। मतदाता सूची में नए नाम जुडऩे, कटने की प्रक्रिया चलती रहती है। इसलिए उसके हिसाब से थोड़ा अंतर हो सकता है।
डॉ.अजय जैन सीएमएचओ.
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.