नरसिंहपुर

motivational story-दिव्यांग बच्चों का हौसला बढ़ाने कलेक्टर ने बजाया तबला, सीईओ ने सुनाया गीत

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग बच्चों के बीच जिले के कलेक्टर रोहित सिंह का एक नया रूप देखने को मिला। वहीं जिला पंचायत के सीईओ आईएएस डॉक्टर सौरभ संजय सोनवणे ने भी लोगों को प्रभावित किया।

नरसिंहपुरDec 05, 2021 / 10:47 pm

ajay khare

ias rohit singh

नरसिंहपुर. विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग बच्चों के बीच जिले के कलेक्टर रोहित सिंह का एक नया रूप देखने को मिला। वहीं जिला पंचायत के सीईओ आईएएस डॉक्टर सौरभ संजय सोनवणे ने भी लोगों को प्रभावित किया। जिला मुख्यालय पर रेडक्रास भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर रोहित सिंह बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए मंच में बैठने की बजाय बच्चों के बीच फर्श पर जा बैठे और उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम में खुद तबला बजाने लगे। सधे हांथों से जब उन्होंने एक कुशल तबला वादक की तरह अपनी कला का प्रदर्शन किया तो लोग तारीफ करने पर मजबूर हो गए। जिला पंचायत के सीईओ डॉ.सौरभ संजय सोनवणे भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी बच्चों को प्रोत्साहित करने उनके बीच मधुर आवाज में एक कर्णप्रिय गीत गुनगुनाया। जिले के दो वरिष्ठ आईएएस अफसरों की सहजता और बच्चों के बीच घुल मिलकर उनका उत्साहवर्धन करने के उनके इस अंदाज ने सभी को प्रभावित किया वहीं बच्चों का भी आत्मविश्वास बढ़ा। कार्यक्रम के दौरान कलापथक दल के कलाकार और दिव्यांग बच्चों फरहान खान एवं राजाराम दुबे ने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विश्व विकलांग दिवस पर दिव्यांग बच्चों को दिए उपहार निशक्तजनों को सहायक उपकरण
नरसिंहपुर. विश्व विकलांग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर रोहित सिंह की मौजूदगी में रेडक्रास भवन में किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों को उपहार वितरित किये। डीडीआरसी के माध्यम से कलेक्टर ने निशक्तजनों को सहायक उपकरण वितरित किये। उन्होंने दो निशक्तजनों को मोट्रेट ट्रायसिकल, एक को ट्रायसिकल और एक को व्हील चेयर प्रदान की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण अंजना त्रिपाठी मौजूद थे।

Home / Narsinghpur / motivational story-दिव्यांग बच्चों का हौसला बढ़ाने कलेक्टर ने बजाया तबला, सीईओ ने सुनाया गीत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.