नरसिंहपुरPublished: Oct 18, 2023 03:01:22 pm
Ashtha Awasthi
तेंदूखेड़ा व गाडरवारा में उम्मीदवार का इंतजार, फिलहाल अपनों को मनाने में जुटा है संगठन
नरसिंहपुर। जिले की तेंदूखेड़ा में भाजपा तो गाडरवारा में कांग्रेस का प्रत्याशी तय नहीं हो पाया है। गाडरवारा में कांग्रेस का अभी कब्जा है, कार्यकर्ता उम्मीदवार के इंतजार में हैं। जिसकी घोषणा होते ही सियासी उथल पुथल बढऩा तय है। दोनों दलों में असंतुष्टों को मनाने और अपने-अपने पाले में करने के लिए गोपनीय तरीके से हरसंभव जतन हो रहे है। रूठे अपनों को मनाने में संगठन ताकत लगा रहा है।