24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइवे पर दो सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत, एक बालक समेत तीन घायल

नरसिंहपुर-सागर हाइवे क्रमांक 44 पर बरमान चौकी क्षेत्र में शनिवार को दो सडक़ हादसे हुए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे नरसिंहपुर-सागर हाइवे क्र्रमांक 44 पर ढिगसरा तिराहा के पास भीषण हादसा हो गया।

2 min read
Google source verification
नरसिंहपुर-सागर हाइवे क्रमांक 44 पर बरमान चौकी क्षेत्र में शनिवार को दो सडक़ हादसे हुए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे नरसिंहपुर-सागर हाइवे क्र्रमांक 44 पर ढिगसरा तिराहा के पास भीषण हादसा हो गया।

नरसिंहपुर. नरसिंहपुर-सागर हाइवे क्रमांक 44 पर बरमान चौकी क्षेत्र में शनिवार को दो सडक़ हादसे हुए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे नरसिंहपुर-सागर हाइवे क्र्रमांक 44 पर ढिगसरा तिराहा के पास भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर क्रमांक एनएल 01 एके 4709 ने कार क्रमांक एमपी 04 बीए 6133 को पीछे से टक्कर मारी दी। जिससे कार में करीब 9 लोगों में से दो लोगों को गंभीर चोट आई है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को कार से निकलवाने में मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार ग्रामीण रायसेन जिले के ग्राम बम्होरी से गंगा पूजन कार्यक्रम में जिले के ग्राम इमझिरी ढिगसरा जाने निकले थे।घटना में बरमान चौकी प्रभारी आशीष बोपचे ने बताया कि घटना में बम्होरी रायसेन निवासी कोदूलाल सिलावट एवं प्रताप सिंह सिलावट को चोट आई है। घटना में कंटेनर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। कार में करीब 9 लोग सवार बताए जा रहे हैं, घायलों के बयान होने के बाद जांच तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

हाइवे पर प्लाइसीट से भरा ट्रक पलटने से चालक-परिचालक की मौत, एक घायल
एनएच 44 नरसिंहपुर-सागर हाइवे पर शनिवार को तडक़े करीब चार-साढ़े चार बजे सागर की ओर से आ रहा ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 4694 ग्राम सगरी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक चालक एवं परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालक घायल है। बरमान पुलिस ने मामले में मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की है।
बरमान चौकी प्रभारी आशीष बोवचे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर एवं जेसीबी, हाइड्रा की मदद से पलटे हुए ट्रक को सीधा करने कार्रवाई शुरू की गई। मृतकों की पहचान निरंजन पिता हरिमोहन कश्यप 44 वर्ष एवं होतीलाल पिता तोरण सिंह कश्यप 45 वर्ष निवासी थाना मलपुरा जिला आगरा उत्तरप्रदेश के रूप में की गई है। वहीं मृतक निरंजन का 13 वर्षीय पुत्र अभय घायल है। मृतकों के परिजनों से संपर्क कर सूचित किया गया है, उनके आने पर ही मृतकों के संबंध में अधिक जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह नींद का झौंका आने अथवा वाहन की गति तेज होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ट्रक में प्लाइसीट भरी हुई थीं।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग