scriptनरसिंहपुर में दीनदयाल अंत्योदय रसोई का नवीन केन्द्र लोकार्पित | New center of Deendayal Antyodaya Kitchen launched in Narsinghpur | Patrika News

नरसिंहपुर में दीनदयाल अंत्योदय रसोई का नवीन केन्द्र लोकार्पित

locationनरसिंहपुरPublished: Feb 26, 2021 10:17:22 pm

Submitted by:

ajay khare

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सुदृढ़ीकृत एवं नवीन 100 रसोई केन्द्रों का वर्चुअल शुभारंभ मिंटो हाल भोपाल में शुक्रवार को किया। इस मौके पर नरसिंहपुर में नवीन बस स्टेंड पर नवीन दीनदयाल रसोई केन्द्र का शुभारंभ राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

05.jpg

narsinghpur

नरसिंहपुर. दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सुदृढ़ीकृत एवं नवीन 100 रसोई केन्द्रों का वर्चुअल शुभारंभ मिंटो हाल भोपाल में शुक्रवार को किया। इस मौके पर नरसिंहपुर में नवीन बस स्टेंड पर नवीन दीनदयाल रसोई केन्द्र का शुभारंभ राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। यहां दीनदयाल रसोई केन्द्र में जरूरतमंदों को 10 रूपये में भरपेट भोजन मिलना शुरू हो गया है। राज्यसभा सांसद सोनी एवं कलेक्टर वेद प्रकाश ने जरूरतमंदों को भोजन परोसकर नवीन दीनदयाल रसोई केन्द्र का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि नवीन बस स्टेंड नरसिंहपुर का दीनदयाल रसोई केन्द्र प्रयास शिक्षण एवं सामाजिक संगठन समिति और नगर पालिका नरसिंहपुर के समन्वय से संचालित किया जायेगा। इस केन्द्र में 10 रूपये थाली में पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं संतुलित भोजन जरूरतमंदों को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध कराया जायेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सोनी ने कहा कि जरूरतमंदों एवं गरीबों को भोजन कराने की लंबी परंपरा नरसिंहपुर शहर के संस्कार में है। संस्कारित समाज का सबसे बड़ा दायित्व है कि कोई भी जरूरतमंद भूखा नहीं सोये। इसी दिशा में राज्य शासन के सहयोग से प्रदेश में नवीन दीनदयाल रसोई केन्द्र शुरू किये जा रहे हैं। नरसिंहपुर के बस स्टेंड पर नवीन दीनदयाल रसोई केन्द्र शुरू होने से मेहनतकशों, गरीबों व जरूरतमंदों को बहुत सुविधा होगी। इसके पहले भी जिला अस्पताल में यह केन्द्र विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सफलता पूर्वक चलाया गया था। इसमें सहयोग करने वालों की सोनी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि इस रसोई केन्द्र में नगर पालिका ने बहुत अच्छे इंतजाम किये हैं। उन्होंने जिले के अन्य स्थानों पर भी दीनदयाल रसोई केन्द्र सबके सहयोग से शुरू करने पर बल दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो