scriptनवागत कलेक्टर सक्सेना ने ग्रहण किया पदभार, सुशासन दिवस की शपथ दिलाई | new collector of narsinghpur deepak saxena joined today | Patrika News

नवागत कलेक्टर सक्सेना ने ग्रहण किया पदभार, सुशासन दिवस की शपथ दिलाई

locationनरसिंहपुरPublished: Dec 24, 2018 08:58:36 pm

Submitted by:

ajay khare

सक्सेना वर्ष 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

कलेक्टर ने जारी किये आदेश अर्थदंड भी लगाया

कलेक्टर ने जारी किये आदेश अर्थदंड भी लगाया

नरसिंहपुर। नवागत कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन में कार्यभार संभाल लिया। सक्सेना वर्ष 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। सक्सेना इसके पहले भोपाल में राज्य निर्वाचन अयोग में उप सचिव के रूप में पदस्थ थे। पूर्व में जिला पंचायत नरसिंहपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने पदभार संभालने के पश्चात जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों से जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जेसमीर लकरा, एसडीएम महेश कुमार बमनहा, डिप्टी कलेक्टर संघमित्रा बौद्ध, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात उईके, जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी प्रभात कनौजे मौजूद थे।
नागरिकों को शासन की सेवायें और सुविधायें तत्परता से मिलें
सुशासन दिवस के अवसर पर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। सभी शासकीय सेवकों ने सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने की शपथ ली। उन्होंने शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जबावदेह बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली।
कलेक्ट्रेट में सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि हम सब आम जनता की सेवा के लिए हैं। इसी सोच के आधार पर हमें काम करना है। आम लोगों को शासन द्वारा दी जाने वाली विभिन्न विभागों की सेवायें और सुविधायें तत्परता से मिले। आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं का तत्परता से निराकरण हो। उन्होंने कहा कि नागरिकों से जो शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन्हें पूरी गंभीरता के साथ लें। शिकायत संबंधी आवेदन को अच्छी तरह पढ़ें, समझें, शिकायतकर्ता से बात करें, उनकी बात धैर्य के साथ सुनें और उसका निराकरण करें। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो