नरसिंहपुर

नौ माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर खाया जहर फिर डायल १०० को लगाया फोन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस तो दंग रह गए अफसर, जिला अस्पताल में पति ने भी तोड़ दिया दम, कोतवाली थाना क्षेत्र के मुसरान वार्ड में पटेल कालोनी की घटना

नरसिंहपुरJun 06, 2019 / 09:12 pm

ajay khare

नौ माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर खाया जहर फिर डायल १०० को लगाया फोन

नरङ्क्षसहपुर. कोतवाली थाना क्षेत्र के मुसरान वार्ड स्थित पटेल कालोनी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने नौ माह की गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद जहर खा लिया। इसके बाद डायल १०० को फोन लगाकर हत्या करने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात का कारण पारिवारिक कलह बताया गया है।
जानकारी के अनुसार अनवर पिता खलील खान (३३) पटेल नगर में पत्नी, बच्चों व परिवार के साथ रहता था। गुरुवार सुबह करीब ४ बजे उसने पत्नी शबनम बानो (30) का कमरे में दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी सल्फास की गोलियां खा लीं। सल्फास खाने के बाद अनवर ने डायल १०० को फोन लगाया और बताया कि उसने अपनी पत्नी गला घोंटकर हत्या कर दी है। डायल १०० के मुख्यालय में यह खबर पहुंचते ही हडक़ंप मच गया वहां से कोतवाली पुलिस को तत्काल जानकारी दी गई, डायल १०० जब अनवर के घर पहुंची तो परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। उन्हें जगाया और अनवर के बारे में पूछा। अनवर का कमरा अंदर से बंद था तो पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा। पत्नी शबनम का शव पलंग पर पड़ा था और अनवर जमीन पर उल्टियां कर था। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसने भी उपचार के बीच दम तोड़ दिया।
मां के शव के पास सो रही थी मासूम
पुलिस ने बताया कि शबनम नौ माह से गर्भवती थी। उनकी एक दो वर्षीय बेटी भी है। हत्या के दौरान दो वर्षीय मासूम पलंग पर सो रही थी। पुलिस पहुंची तो शव के पास ही मासूम मौजूद थी। उसकी मां की हत्या कब हो गई, उसे पता भी नहीं लगा।
दोनों में होता था अक्सर विवाद
पुलिस ने बताया कि शबनम और अनवर के बीच अक्सर विवाद होता था। कुछ दिनों पहले ही शबनम मायके में रहकर आई थी। शबनम के परिजनों ने भी पुलिस को बताया कि अनवर उसे अक्सर प्रताडि़त करता था और मारपीट भी करता था। पुलिस ने बताया कि संभवत: रात को भी शबनम और अनवर के बीच विवाद हुआ होगा और अनवर ने गुस्से में यह कदम उठाया होगा।
गमगीन माहौल के बीच एकसाथ निकली शवयात्रा
पुलिस ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। देर शाम शबनम और अनवर के जनाजा एकसाथ पटेल नगर से निकले। इस दौरान मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
वर्जन
मृतक अनवर और शबनम के परिजनों ने बताया है कि उनके बीच अक्सर विवाद होता था। प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का सामने आया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
अमित दाणी, टीआइ, कोतवाली थाना

Home / Narsinghpur / नौ माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर खाया जहर फिर डायल १०० को लगाया फोन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.