scriptसनाढ्य संस्कृत विद्यालय पहुंचे नित्यानंद जी | Nityanand ji reached Sanatanha Sanskrit School | Patrika News

सनाढ्य संस्कृत विद्यालय पहुंचे नित्यानंद जी

locationनरसिंहपुरPublished: Jan 23, 2019 12:03:51 pm

Submitted by:

ajay khare

बच्चों को दिया आध्यात्मिक ज्ञान

Nityanand

Nityanand

गाडरवारा। गत दिवस ऋषिकेश कैलाश आश्रम से पधारे सदाशिव स्वामी नित्यानंद गिरी जी महाराज का सनाढ्य संस्कृत विद्यालय पिठहरा में आगमन हुआ। जहां उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञानयोग, कर्मयोग आदि की शिक्षा देते हुए कहा कि छात्र विश्व का भविष्य हैं। अत: ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए अध्ययन मनन चिंतन करना चाहिए। यही विद्यार्थी जीवन का मूल मंत्र है। ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए अध्ययन मनन चिंतन करना चाहिए। यही विद्यार्थी जीवन का मूल मंत्र है। इसी कड़ी में ब्रह्मचारी योगाचार्य हरिओम जी ने योग के अंतर्गत शरीर के छह चक्रों की स्थिति एवं उनके महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्रभारी प्रमोद राजोरिया ने महाराजश्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिया गया ज्ञान विद्यालय परिवार के लिए अतुलनीय वरदान है। कार्यक्रम में समिति सदस्य गोपीकृष्ण बसेडिय़ा, प्रमोद राजोरिया, संतोष शर्मा, दीपक दीक्षित, विद्यालय प्राचार्य कृष्ण गोपाल स्वामी, आचार्य चंद्रकांत शर्मा, संजय शर्मा, सुनील पाराशर आदि उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो