scriptएक दर्जन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस | notice to 12 Anganwadi workers | Patrika News
नरसिंहपुर

एक दर्जन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस

मिली अनियमितताएं, बंद थीं कई आंगनबाडिय़ां, तीन कार्यकर्ताओं पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार 

नरसिंहपुरFeb 07, 2016 / 06:17 am

narendra shrivastava

Anganwadi worker

Anganwadi worker


नरसिंहपुर एकीकृत बाल विकास सेवा की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता जाधव ने शनिवार को जिलेभर के आंगनबाड़ी केन्द्रों का ताबड़तोड़ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन में अनियमितता मिलने पर एक दर्जन से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

सेवा समाप्ति का दिया नोटिस
आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता एवं लापरवाही बरतने और आंगनबाड़ी बंद पाए जाने पर आंगनबाड़ी बंदेसुर, मटवारा, कामती क्रमांक- 2 की आंगनबाड़ी कार्यकर्तार्ओं की सेवा समाप्त करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश परियोजना अधिकारी को दिए गए। इसी तरह आंगनबाड़ी केन्द्र बटेसरा, करपगांव, नारगी, पनारी, मटवारा, बम्हौरी, मनकवारा, कामती- 1, पिठेहेरा एवं देवरी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता एवं लापरवाही बरतने और केन्द्र बंद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

कार्रवाई प्रस्तावित
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि संबंधित पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कार्यों के प्रति स्वेच्छाचारिता, उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो