scriptआवश्यक सेवाएं रखी चालू, शांतिपूर्ण की हड़ताल | Ongoing services, peaceful strike | Patrika News

आवश्यक सेवाएं रखी चालू, शांतिपूर्ण की हड़ताल

locationनरसिंहपुरPublished: Apr 20, 2018 11:05:15 pm

नगरीय निकाय कर्मियों की कामबंद हड़ताल से लोग हुए परेशान, विभागीय कामकाज से रहे दूर

Ongoing services, peaceful strike

आवश्यक सेवाएं रखी चालू,

गाडरवारा। नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा 20 अप्रैल को एक दिवसीय शांतिपूर्ण हड़ताल की गई। इस अवसर पर संघ के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध व्यक्त किया। गौरतलब रहे कि मप्र नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश की समस्त नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगी, जनसेवकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं सामुदायिक संगठनों की विभिन्न मांगों के निराकरण हेतु आंदोलन का प्रथम द्वितीय एवं तृतीय चरण पूर्ण होने के उपरांत अथवा मंत्री नगरीय प्रशासन विभाग में समक्ष चर्चा उपरांत कोई भी निर्णय न होने के फलस्वरुप उक्त कामबंद हड़ताल रखी गई। जिसमें नगर पालिका में भी हड़ताल के चलते लोगों के कामकाज नहीं हो सके। लोग नपा संबंधी काम कराने भटकते रहे।
हड़ताल दिवस में भी नपा कर्मियों ने नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराईं। इस दौरान सुबह शाम जलापूर्ति व्यवस्था प्रदान की गई। इसी प्रकार फायर ब्रिगेड एवं सफाई व्यवस्था भी प्रभावित नहीं हुई। गौरतलब रहे कि इस हड़ताल को लेकर कार्यालय कलेक्टर शहरी विकास नरसिंहपुर द्वारा समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की ओर 19 अप्रैल को पत्र प्रेषित कर आदेशित किया गया था कि हड़ताल के दौरान नगरीय निकायों में अत्यावश्यक सेवाएं जैसे पेयजल सफाई एवं फायर गाड़ी की सेवाएं प्रभावित न हों इसका ध्यान रखा जाए। जिसके परिपालन में नगरीय निकाय कर्मियों ने आवश्यक सेवाओं में बाधा नहीं आने दी, वहीं कामबंद हड़ताल के तहत विभागीय कामकाज से दूर रहे। जिसमें नगर पालिका में भी हड़ताल के चलते लोगों के कामकाज नहीं हो सके।

सालीचौका में भी रही हड़ताल
सालीचौका. मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ भोपाल के आवाहन पर शुक्रवार को नगर परिषद सालीचौका में काम बंद हड़ताल में निकाय कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य पूर्णत: बंद रखे। नप कर्मी अपनी जायज मांगों के समर्थन में कामबंद हड़ताल में शामिल होकर निकाय परिसर में उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो