scriptParticipated in the program of Chief Minister's public service campaig | पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटैल पहुंचे तेंदूखेड़ा | Patrika News

पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटैल पहुंचे तेंदूखेड़ा

locationनरसिंहपुरPublished: Oct 12, 2022 09:35:12 am

Submitted by:

ajay khare

प्रदेश के पशु पालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटैल जिले के भ्रमण के दौरान नगर परिषद तेंदूखेड़ा पहुंचे

jhiriyamata_-01.jpg
mantri
नरसिंहपुर प्रदेश के पशु पालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटैल जिले के भ्रमण के दौरान नगर परिषद तेंदूखेड़ा पहुंचे। पटैल यहां मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री पटैल ने अभियान की प्रगति की जानकारी ली और लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। इस मौके पर मंत्री पटैल ने कहा ‍कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिये। पटैल ने गौसंरक्षण एवं गौसंवर्धन पर जोर दिया। यहां अध्यक्ष नगर परिषद तेंदूखेड़ा विष्णु शर्मा ने नगर की आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए विभिन्न प्रस्ताव का पत्र सौंपा। इस संबंध में मंत्री पटैल ने आवश्यक कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.