scriptपत्रिका पड़ताल – समर्थन मूल्य पर चना बेचने नहीं आ रहे किसान | Patrika Padtal- Farmers not coming to sell gram at support pric | Patrika News

पत्रिका पड़ताल – समर्थन मूल्य पर चना बेचने नहीं आ रहे किसान

locationनरसिंहपुरPublished: May 12, 2019 04:21:27 pm

Submitted by:

ajay khare

दालों में तेजी से मंडी में बढ़े चने के दाम

Gram purchase

Gram purchase

गाडरवारा। स्थानीय जवाहर कृषि उपज मंडी के शेड में सीएमएस गाडरवारा के केंद्र क्रमंाक तीन एवं चार की, सोसायटियों द्वारा किसानों से चने की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। यहांं किसानों से 4620 रुपए क्विंटल के समर्थन मूल्य पर 25 मई तक चने की खरीदी की जा रही है। वहीं मसूर का समर्थन मूल्य 4400 रुपए क्विंटल है।
अब तक 120 किसानों से 2300 क्विंटल की खरीदी
यहां एक मई से चने की समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी है। लेकिन बीते दिवस तक केवल 120 किसानों से महज 2300 क्विंटल चने की खरीदी हो पाई है। खरीदी केंद्र पर किसानों के कम आने के पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि फिलहाल दालों में तेजी का रुख बना रहने से मंडी में दलहनी फसलों के दाम बढ़ गए हैं। सरकारी खरीदी केंद्र पर उपज बेचने एवं भुगतान में लगने वाली देर भी किसानों का मोहभ्ंाग होने का कारण बताया जा रहा है। बीते सालों में महीनों बाद तक अनेक किसान माल का भुगतान पाने भटकते रहे थे। शायद इसी से एवं मंडी में ठीक दाम मिलने से किसान व्यापारी को चना बेचना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
देर से खुले खरीद केंद्र
इसके अलावा चना मसूर खरीदी केंद्रों का एक माह से अधिक की देर से खुलना भी कम आवक का कारण माना जा रहा है। मंडी में मार्च के अंत एवं अपे्रल की शुरुआत से चने की अच्छी आवक होने लगी थी। सूत्रों की मानें तो अधिकतर किसान पहले ही व्यापारियों को चना बेच चुके है। केवल गिने चुने किसानों के पास ही माल रह गया है। वहीं दालों में तेजी आने से किसान भी कम मात्रा में चना ला रहे हैं। बाजार की खबरों के अनुसार दालों के रेट और बढऩे की चर्चा जोरों पर है।
यह रहे गत दिवस के मंडी रेट (रुपए प्रति क्विंटल)
चना 3500 से 4080
राहर 3800 से 6115
सोयाबीन 3300 से 3300
मसूर 3400 से 4031
मूंग 5000 से 5000
यह हैं बाजार में दालों के रेट (रुपए प्रति किलो)
दाल का नाम वर्तमान मूल्य एक सप्ताह पहले के रेट
चना दाल 58-60 50-55
मसूर दाल 50-55 46-48
उड़द दाल 70-75 60-70
मूंग दाल छिलका 65-70 60-65
राहर की दाल 85-90 75-85

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो