scriptसनातन संस्कृति की जानकारी नहीं होने से लोग मॉडर्न देवताओं को पूज रहे- भार्गव | People worshipping modern Gods due to ignorance | Patrika News

सनातन संस्कृति की जानकारी नहीं होने से लोग मॉडर्न देवताओं को पूज रहे- भार्गव

locationनरसिंहपुरPublished: Dec 09, 2019 11:09:11 pm

Submitted by:

abishankar nagaich

बगासपुर में माता गिरजा महोत्सव में बोले नेता प्रतिपक्ष

gopal bhargava

gopal bhargava

गोटेगांव. बगासपुर में आयोजित माता गिरजा महोत्सव में शामिल होने आए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सत्प्रेरणाएं प्राप्त होती हंै। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जो सनातन धर्म पर हमला हो रहा है उसकी रक्षा शंकराचार्य कर रहे हैं । भार्गव ने कहा कि हिंदू धर्म में इतने देवी-देवता होने के बाद भी मॉडर्न देवताओं की उत्पत्ति हो गई है, इन मॉडर्न देवताओं को देखकर हम भी हैरान हैं । उन्होंने कहा कि हमारे देश की धरोहर और संस्कृति की जानकारी लोगों को ठीक तरह से नहीं मिलने कारण लोग भटक कर मॉडर्न देवताओं को पूजने लगे हैं। उन्होंने श्ंाकराचार्य से आर्शीवाद प्राप्त कर लोगों से तामसिक भोजन का त्याग करने की अपील भी की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति भी उपस्थित थे। उन्होंने श्ंाकराचार्य से आर्शीवाद प्राप्त कर लोगों से तामसिक भोजन का त्याग करने की अपील भी की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति भी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो