scriptहोमगार्ड कार्यालय में किया गया पौधरोपण, सैनिकों ने लगाए १०० पौधे | Planting done at home guards office 100 plants planted by soldiers | Patrika News

होमगार्ड कार्यालय में किया गया पौधरोपण, सैनिकों ने लगाए १०० पौधे

locationनरसिंहपुरPublished: Jul 13, 2019 01:07:39 pm

Submitted by:

ajay khare

आपदा प्रबंधन की तैयारियों का लिया जायजा

आपदा प्रबंधन की तैयारियों का लिया जायजा

आपदा प्रबंधन की तैयारियों का लिया जायजा

नरसहपुर. होमगार्ड कार्यालय परिसर का शुक्रवार सुबह कलेक्टर दीपक सक्सेना व एसपी गुरकरण सिंह ने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। होमगार्ड जवानों से राहत-बचाव कार्यों की जानकारी की। आपदा प्रबंधन के लिए उपयोग में आने वाले उपकरणों का प्रदर्शन भी होमगार्ड जवानों ने किया। कलेक्टर व एसपी ने इस दौरान जवानों को अलर्ट रहने और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। इस दौरान यहां आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कलेक्टर व एसपी ने अशोक का पौधा लगाया। उनके साथ डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट शैलेन्द्र सहगल तथा प्लाटून कमाण्डर समीक्षा बख्शी ने भी पौधरोपरण किया। नगर सेना कार्यालय के नजदीक बने परेड ग्राउंड में नगर सेना के 100 जवानों ने फलदार पौधे लगाएं। इस अवसर पर प्लाटून कमाण्डर वीरेन्द्र सूर्यवंशी , एएसआई नीरजसिंह ठाकुर , प्रधान आरक्षक सादिक शाह, सुन्दर उईकार, जबलपुर से आई एसडीआरएफ की टीम के प्लाटून कमांडर सुधीर पटैल एवं प्रधान आरक्षक पुखराज तथा सैनिक दिलीप तिवारी , आशीष , तुलसी, कुलदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
————————————

ट्रेंडिंग वीडियो