scriptरामनवमी पर मंदिर रहे बंद घरों में पूजन अर्चन कर कारोना से रक्षा के लिए की प्रार्थना | Prayer for protection from Karona by offering prayers in closed houses | Patrika News

रामनवमी पर मंदिर रहे बंद घरों में पूजन अर्चन कर कारोना से रक्षा के लिए की प्रार्थना

locationनरसिंहपुरPublished: Apr 02, 2020 07:57:51 pm

Submitted by:

ajay khare

सनातन धर्म के प्रमुख पर्व रामनवमी पर कोरोना का असर नजर आया। मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहा। केवल पुजारियों ने पूजन अर्चन किया।

0201nsp102.jpg

mandir

नरसिंहपुर/ गोटेगांव/ गाडरवारा/ करेली. सनातन धर्म के प्रमुख पर्व रामनवमी पर कोरोना का असर नजर आया। मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहा। केवल पुजारियों ने पूजन अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने अपने घर में राम नवमी मनाई और देश की कोरोना जैसी महामारी से रक्षा के लिए प्रार्थना की। रामनवमी पर घरों में लोगों ने परंपरागत तरीके से पूजन अर्चन किया। शाम के समय लोगों ने अपने घरों के बाहर और छतों पर दीप जलाए।
नरसिंहपुर में कंदेली स्थित देवश्रीराम मंदिर में ताला डला रहा। यहां के मुख्य पुजारी ने मंदिर के अंदर रह कर पूजन अर्चन किया। किसी भी व्यक्ति को मंदिर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। बाहर इसकी सूचना पहले ही चस्पा कर दी थी।
गोटेगांव में रामनवमी पर परमहंसी गंगा आश्रम स्थित त्रिपुर सुंदरी भगवती राजराजेश्वरी देवी का श्रंगार भगवान श्रीराम के रूप में किया गया । यह संदेश दिया गया कि जगज्जननी ही सर्वव्यापी हैं। गोटेगांव स्थित रामचंद बह्मचारी मंदिर में विराजमान श्रीराम लक्ष्मण और सीता का रामनवमी के दिन भव्य श्रंगार कर पुजाी द्वारा पूजा अर्चना की गई।

108 साल में पहली बार रामनवमी पर बंद रहा प्राचीन श्रीराम मंदिर
गाडरवारा में नगर के प्रतिष्ठित काबरा परिवार के पूर्वजों द्वारा करीब 108 साल पहले नगर में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य कराया था। जिसमें प्रतिवर्ष राम नवमी पर नगर एवं आसपास के श्रद्धालु दर्शनार्थ उमड़ते थे। लेकिन कोरोना आपदा को देखते हुए इस बार निरंतर मंदिर बंद है। जिसकी सूचना बाहर गेट पर चस्पा की गई है। विनीत काबरा ने बताया रामनवमी पर मंदिर के पुजारी एवं मंदिर से जुड़े परिवारजन उपस्थित रहे। जहां विधि विधान से श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया।
लोगों ने अपने घरों से ही मां की आराधना की। समस्त लोगों ने मातारानी से देश पर आई कोरोना की बीमारी के नाश की प्रार्थना की। कन्याभोज में भी लोगों ने अपने घरों की कन्याओं अथवा गरीबों को भोजन प्रदान कर धर्म का निर्वहन किया। ज्ञात रहे नवमी पर प्रतिवर्ष नगर के खेरापति दरबार, शक्तिधाम, सिंहवाहिनी, हिंगलाज, कांच मंदिर, बीजासेन दरबार आदि पहुंच कर नवमी पूजन करते थे।
रामसत्ता आश्रम पनारी में पुजारी ने किया पूजन
रामसत्ता आश्रम पनारी में पंडित अशोक तिवारी ने भगवान राम का पूजन किया। कोरोना महामारी के कारण प्रतिवर्ष होने वाली महापूजन की जगह पंचायत उप सरपंच मनोज कौरव, जीआरएस शिवकुमार और ग्राम कोटवार यशवन्त मेहरा की मौजूदगी में पूजन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो