नरसिंहपुरPublished: Sep 26, 2022 11:47:46 pm
Sanjay Tiwari
चार लाख क्विंटल से अधिक पहुंचा खरीद का आंकड़ा
नरसिंहपुर. जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर ग्रीष्म कालीन मूंग की खरीदी में सिर्फ तीन दिन ही शेष बचे हंै। यह खरीदी 30 सितंबर तक होगी। इस साल देर से शुरू हुई खरीदी के बावजूद पिछले साल की अपेक्षा सवा लाख क्विंटल अधिक मूंग की खरीद हो चुकी है। 26 सिंतबर तक जिले के 30 खरीद केंद्रों पर खरीदी की गई मंूग की उपज का आंकड़ा 4 लाख तीन हजार 86 क्विंटल तक पहुंच चुका है। जबकि बीते साल यह आंकड़ा महज 2 लाख 70 हजार क्ंिवटल रहा था। गौरतलब है इस वर्ष मंूग की फसल के लिए जिले में 25331 किसानों में अपना पंजीयन कराया था जिसमें अभी तक 25165 किसानों के पास विभाग की ओर से मैसेज भेजे जा चुके हैं। वहीं 26 सितंबर तक 18779 किसानों से खरीद की गई है। वहीं 30 सितंबर तक शेष 6437 किसानों से किसानों से मूंग की खरीदी किया जाना है। जिसे देख विभाग में संशय की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है वे अंतिम तारीख तक किसानों की उपज की खरीदी करेंगें। वहीं दूसरी ओर खरीदी से वंचित 6 हजार से अधिक किसानों में अधिकांश का कहना है कि कम समय के कारण वे इस वर्ष अपनी उपज नहीं बेच सकेंगें। किसानों का कहना है कि इस साल सरकार ने मूंग की खरीद शुरू करने में काफी देर कर दी। जिसके कारण सैंकड़ों किसानों को अपनी उपज मंडी में औने पौने दामों में बेचकर नुकसान उठाना पड़ा है।अगर समय पर मूंग की खरीदी काम आरंभ होता तो जिले की खरीदी प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करती और किसानों को मंडियों में औने-पौने दामों पर मूंग नहीं बेचना पड़ता है। जिले में पिछले वर्ष 42 हजार से अधिक किसानों ने मूंग बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया था। जिनसे करीब 2 लाख 70 हजार क्विंटल मूंग की खरीद की गई थी। वहीं इस वर्ष पंजीयन के लिए 25216 किसानों ने पंजीयन कराया है जिनसे अभी तक 4 लाख क्ंिवटल की खरीद हो चुकी है। जबकि जिले में इस वर्ष 1 लाख 51 हजार हेक्टेयर रकबे पर मूंग की फ सल बोई गई थी।
अब तक 6 हजार से अधिक किसान शेष
दरअसल जिले में 8 अगस्त से मंूग की खरीदी आरंभ की गई थी, जिसे 30 सितम्बर तक जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 25216 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। लेकिन पिछले 18779 किसानों ने 403085 क्विंटल मंूग बेचा है। इस प्रकार अब आगामी निर्धारित 30 सितम्बर की तिथि के लिए 6437 किसानों से खरीदी की जानी है। जिसके लिए सिर्फ तीन दिन ही शेष बचे हैं।
किसानों के पास एसएमएस भेजे जा रहे हैं खरीदी भी जारी है। अंतिम तारीख तक खरीद की जाएगी। इस साल देर से खरीदी आरंभ होने के कारण कम किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों के भुगतान की भी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
राजेश त्रिपाठी, उपसंचालक कृषि