scriptकानून व्यवस्था को लेकर किया कांग्रेस सरकार का पुतला दहन | putladahan of kamalnath govt | Patrika News

कानून व्यवस्था को लेकर किया कांग्रेस सरकार का पुतला दहन

locationनरसिंहपुरPublished: Jan 21, 2019 08:34:44 pm

Submitted by:

ajay khare

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन कर जिला मुख्यालय पर प्रदेश की कमलनाथ सरकार का पुतला दहन किया गया।

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन कर जिला मुख्यालय पर प्रदेश की कमलनाथ सरकार का पुतला दहन किया गया।

putla dahan

नरसिंहपुर। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन कर जिला मुख्यालय पर प्रदेश की कमलनाथ सरकार का पुतला दहन किया गया। जिसमें उपस्थित भाजपा जनों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को 15 वर्षो के पश्चात मिली सत्ता के मद में चूर होकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली कमलनाथ सरकार कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन में निरंतर विफल हो रही है । आलम यह है कि एक के बाद एक हत्याएं और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं जो निंदनीय और असहनीय हैं । वक्त के बदलाव का नारा देने वाली सरकार के गृह मंत्री के खुद के जिले में ही कानून व्यवस्था चौपट है । गृहमंत्री के जिले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या कर दी गई वहीं पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं पर निरंतर हमले की घटनाएं हो रही हंै और कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस बनाए जा रहे हैं। जिसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम को जिला भाजपा उपाध्यक्ष हरगोविंद पटैल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीत नेमा, नगर मण्डल अध्यक्ष बंटी सलूजा ने संबोधित किया एवं संचालन अमितेन्द्र नारौलिया ने व आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बवीता नेमा ने किया । प्रदर्शन में विनीत नेमा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, जिला प्रवक्ता अजय प्रताप सिंह पटैल भगवानदास राय, इंजी.प्रताप पटेल, नवीन अग्रवाल, मेरसिंह गुमास्ता, एड.अवधेश शर्मा, सुदर्शन वै़़द्य, सहित भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो