scriptएक साथ दिखे पांच अजगर, पूजा-पाठ हुई शुरू | Python, Forest Department, Worship, Officer, Forest Officer | Patrika News

एक साथ दिखे पांच अजगर, पूजा-पाठ हुई शुरू

locationनरसिंहपुरPublished: Mar 12, 2020 11:52:42 pm

वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Python, Forest Department, Worship, Officer, Forest Officer

Python, Forest Department, Worship, Officer, Forest Officer

गोटेगंाव। नादिया गांव की पहाड़ी स्थल के पास कुछ दिनों से पांच अजगर अपना ठिकाना बनाए हुए थे। इन अजगरों पर रहवासियों की नजर पड़ी तो गांव में चर्चा का वातावरण कायम हो गया। वहीं कुछ लोगों ने वहां पर पूजा पाठ प्रारम्भ कर दी और अजगरों पर हाथ फेरना प्रारम्भ कर दिया। इन अजगरों के संबंध में वनविभाग को जानकारी मिली तो उन्होंने वहां की पहाड़ी हिस्से मेें छानबीन करके पांच अजगरों का जोड़ा देखा और इस जानकारी से वनविभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। जब अधिकारियों के पास कुछ लोगों के द्वारा पूजा पाठ का स्थल बनाए जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर वहां पर मौजूद पांचों अजगरों को पकड़ा और वनप्रहरी वाहन से जंगल की ओर ले गए। वनमंडल अधिकारी दिनेश मौर्य ने बताया कि नादिया के पहाड़ी इलाके से पकड़े गए पांचों अजगरों को लाठगांव पिपरिया के सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है। यह अजगर नादिया के बीट कक्ष पीए ५५ में नहर के पास मिले थे। उनके अनुसार इन अजगरों को इसलिए यहंा से हटाया गया क्योंकि कुछ लोगों ने उक्त स्थल को पूजा स्थल बना कर अपना स्वार्थ सिद्ध करने लगे थे।
वन विभाग ने लोगों का हुजूम देखते हुए तत्काल अजगरों को सुरक्षित जंगल में छुड़वाया। लोगों ने बताया कि कुछ कतिपय लोग एक साथ पांच अजगर देखकर पूजा पाठ कर लोगों को ठगने का कार्य करने लगे थे। अजगर को कोई नुकसान न हो इसको देखते हुए विभाग सक्रिय हुआ। अधिकारी ने बताया कि बताया कि नादिया के पहाड़ी इलाके से पकड़े गए पांचों अजगरों को लाठगांव पिपरिया के सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो