साहब, हमारी कालोनी में देह व्यापार चल रहा है। इसका विरोध करने पर देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला धमकी देती है कि लड़कियों से कपड़े फड़वाकर तुम्हें फंसा दूंगी। तुम्हारा जीवन बर्बाद कर दूंगी। मेरे पास बड़े-बड़े गुंडे और पुलिस वाले तक आते हैं। कुछ इस तरह की शिकायत लेकर शुक्रवार दोपहर पुलिस अधीक्षक एसपी गुरकरण ङ्क्षसह के पास धनारे कालोनी की दो दर्जन से अधिक महिलाएं पहुंची। एसपी को दी शिकायत में महिलाओं ने बताया कि अनैतिक कार्य में लिप्त महिला के अड्डे पर रोजाना ही असामाजिक तत्व पहुंचते हैं। जिसके कारण हमारा और बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। घर में छोटे बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। असामाजिक तत्व हमें तक धमका रहे हैं। महिला की शिकायत करने पर वे लोग आए दिन प्रताडि़त करते हैं। महिलाओं की शिकायत पर एसपी सिंह ने जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।