scriptअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ शक्ति का किया सम्मान | Respect of Maternal Power on International Women's Day | Patrika News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ शक्ति का किया सम्मान

locationनरसिंहपुरPublished: Mar 09, 2019 03:18:29 pm

Submitted by:

ajay khare

रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नरसिंहपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिला मुख्यालय पर मातृ शक्ति के सम्मान में अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वेस्ट सेंट्रल रेल्वे मजदूर संघ के जिला सचिव सुनील जाट ने कहा कि महिलाओं ने आज हर क्षेत्र में प्रगति की है और नारी शक्ति हम सबके लिए हमेशा सम्मानीय है। स्टेशन प्रबंधक संजय सोनकर ने कहा कि रेलवे के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मजदूर संघ के एसके श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति और प्रेरणा की प्रतीक है। पंडित देवेन्द्र शुक्ला ने कहा महिलायें सडक़, रेल ओर वायु मार्ग में अपना जौहर दिखा रही हैं। महिला कर्मचारी नेता नम्रता सोलंकी ने कहा इस प्रकार के सम्मान हमें कार्य को अधिक उत्कृष्ट करने को प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर सहायक मंडल खण्ड अभियंता जीजी पांडेय ने महिला दिवस की उपयोगिता और उसके इतिहास की पर प्रकाश डालते हुए करीब चालीस महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पांच सौ रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेलवे के कर्मचारी, अधिकारी मौजूद थे।
इनरव्हील क्लब ने किया उद्यमी महिलाओं का सम्मान
इनरव्हील क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर की सामाजिक एवं उद्यमी महिलाओं का सम्मान किया गया । सम्मानित महिलाओं ने अपने अपने विचार रखते हुए कहा कि गौरव का विषय है कि हर वर्ग ने महिलाओंं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया है ओर हमें भी अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ निभाना है। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक शैफाली तिवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष संध्या कोठारी,डॉ. सरिता अग्रवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष भारती ठाकुर ने किया । इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुमन साहू ,उपाध्यक्ष सीमा स्थापक, सचिव विमला ठाकुर, कोषाध्यक्ष मंजूषा सेन व क्लब सदस्य स्वाति जैन, ऋषिता खत्री, रिंकी राय, दुर्गा राजपूत, विनीता जैन ,रेनू जायसवाल, स्वाति जैन, ममता साहू, निशा नामदेव, भावना साहू ,प्रतिभा राय, छाया मुडिय़ा, स्मिता श्रीवास आदि मौजूद थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो