script

तिरंगा यात्रा में शामिल नहीं हुए तो 3 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, जानिए मामला

locationनरसिंहपुरPublished: Aug 15, 2022 06:46:16 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

नगर पालिका के तीन कर्मचारी तिरंगा रथ यात्रा में नहीं जा सके थे, जिसके बाद नगर पालिका की ओर से उनमें से एक सफाई कर्मी को तो तत्काल ही सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही, अन्य दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

News

तिरंगा यात्रा में शामिल नहीं हुए तो 3 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, जानिए मामला

नरसिंहपुर. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में तिरंगा रथ यात्रा में शामिल न होना इतना भारी पड़ जाएगा, ये उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। तिंरगा यात्रा में न शामिल होने वाले 3 लोगों के खिलाफ देशद्रोह के तहत कार्रवाई की गई है। मामला जिले के साईंखेड़ा नगर परिषद का है। यहां नगर पालिका के तीन कर्मचारी तिरंगा रथ यात्रा में नहीं जा सके थे, जिसके बाद नगर पालिका की ओर से उनमें से एक सफाई कर्मी को तो तत्काल ही सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही, अन्य दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


आपको बता दें कि, नरसिंहपुर जिले में बीते एक सप्ताह पहले साईंखेड़ा नगर परिषद के अंतर्गत तिरंगा यात्रा में लापरवाही बरतने और कॉलोनी में तिंरगा ना बांटने को लेकर 3 लोगों के खिलाफ़ ‘देशद्रोह’ के तहत कार्रवाई की गई है। साईंखेड़ा नगर पंचायत में कार्यरत एक सफाई कर्मी की इस खता को देशद्रोह मानते हुए बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, दो कर्मचारियों को देशद्रोह की धारा के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें- आजादी का जश्न : DJ की धुन पर पुलिसकर्मियों का ऐसा डांस अबतक नहीं देखा होगा आपने, वीडियो वायरल


प्रभारी मंत्री बोले- ‘जानकारी जुटाते हैं’

News
News

मामले को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह का कहना है कि, अभी उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वो इस संबंद में जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं, पीड़ित का कहना है की तिरंगा रथ की चाबी खो गई थी, जिस वजह से वो तिरंगा रथ यात्रा में पहुंचने में लेट हो गया था। लेकिन, इस बात पर मेरे खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई की गई है।

 

अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8clcdh

ट्रेंडिंग वीडियो