scriptShot dead : महिला की कनपटी पर बंदूक रखकर किए दो फायर, मौत | Shot dead : Two fires killed from a gun on the woman's | Patrika News

Shot dead : महिला की कनपटी पर बंदूक रखकर किए दो फायर, मौत

locationनरसिंहपुरPublished: Sep 21, 2019 12:36:47 pm

Submitted by:

Sanjay Tiwari

ढुरसरा गांव में हत्या की सनसनीखेज वारदात

Shot dead : Two fires killed from a gun on the woman's

Shot dead : Two fires killed from a gun on the woman’s

नरसिंहपुर। चीचली थाना क्षेत्र के ग्राम ढुरसर में एक महिला की कनपटी पर दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार-गुरुवार की दरम्यिानी रात 1 बजे हुई इस इस सनसनीखेज वारदात का अबतक सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने बताया कि मृतिका रानी पति करण यादव (21) है। ग्राम ढुरसर मृतिका का मायका है। पति से अनबन के चलते वह मायके में ही रह रही थी। रात के समय रानी घर की परछी पर सो रही थी। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य माता-पिता और छोटा भाई भी थे। इसी बीच अज्ञात आरोपी घर में दाखिल हुआ और रानी की कनपटी पर बंदूक लगाकर दनादन दो फायर कर दिए। इससे रानी की मौके पर ही मौत हो गई। देररात ग्रामीणों व परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसडीओपी व थाना प्रभारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। गुरुवार सुबह एसपी गुरकरण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की। शव का पोस्टमार्टम गाडरवारा अस्पताल में कराया गया और परिजनों के सुर्पुद किया गया।


गोली की नहीं सुनी आवाज, फिर भी उठ गए

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मृतिका के परिजन बार-बार बयान बदल रहे हैं। परिजन गोली की आवाज न सुनने की बात कह रहे है और फिर अचानक नींद खुलना बता रहे हैं। इस दौरान एक युवक को भागते हुए जाना भी बता रहे हैं। हालाकि पुलिस ने परिजनों से शोकाकुल होने के कारण अबतक गहनता से पूछताछ नहीं की है।
डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था विवाह-पुलिस ने बताया कि मृतिका रानी का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। पति से पारिवारिक कलह होने के चलते वह मायके में आकर रह रही थी। हालाकि रानी की हत्या की जानकारी लगते ही पति भी ग्राम ढुरसर पहुंचा और अंतिम संस्कार में शामिल हुआ।

इनका कहना
ग्राम ढुरसर में एक महिला की हत्या की गई है। महिला की कनपटी पर दो गोलियां मारी गई है। परिजन बार-बार बयान बदल रहे हैं। संदेहियों से पूछताछ कर रहे हैं। हत्या की वजह अबतक स्पष्ट नहीं हुई है। मामले में आरोपियों की पतसाजी के प्रयास किये जा रहे हैं।
गुरकरण सिंह, एसपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो