scriptनिकाली श्रीजी की शोभायात्रा, किया अभिषेक | Shreeji's Shobhayatra, done by Abhishek | Patrika News

निकाली श्रीजी की शोभायात्रा, किया अभिषेक

locationनरसिंहपुरPublished: Apr 14, 2019 11:46:51 pm

गजरथ महोत्सव : घट यात्रा से छह दिवसीय विश्व शांति यज्ञ का शुभारंभ

Shreeji's Shobhayatra, done by Abhishek

Shreeji’s Shobhayatra, done by Abhishek

गोटेगांव। आज सभी ने बड़े ही अनुशासन और भक्ति के साथ घट यात्रा निकाल कर विश्व शांति यज्ञ का श्रीगणेश किया है। जिस प्रकार गणेश के कान बड़े होते हंै उसी तरह आपकी खुशियां भी बड़ी हों, जिस प्रकार गणेश की आंख छोटी होती है वैसे की आपके दुख छोटे हों, जिस प्रकार गणेश की सूड़ लम्बी होती है उसी तरह सभी का जीवन भी लम्बा हो और जिस प्रकार गणेश को मोदक बहुत पसंद होते है, उसी मोदक की मिठास की तरह आप सभी के जीवन मे मिठास बनी रहे। यह विचार जैन मुनि १०८ प्रसाद सागर महाराज ने पंचायती जैन मंदिर से निकाली गई घट यात्रा के गजरथ महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन में धर्म, अर्थ, काम, और मोक्ष चार पुरुषार्थ बताए गए हैं। यह चारों पुरुषार्थ इस मंच के माध्यम से आप सभी को सुंदर तरीके से देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्रीधाम में परमधाम को प्राप्त करने वाले भगवान की यात्रा प्रारम्भ हो गई है।
सुबह के समय श्रीजी को विमान में विराजमान करके पंचायती जैन मंदिर से घट यात्रा गतंव्य की ओर धूमधाम के साथ जा रही थी। वहीं इन्द्राणी श्राविकाएं सिर पर मंगल कलश लेकर शोभायात्रा को मंगलकारी शुभता प्रदान कर रही थीं। इस घटयात्रा में गजराज, घोड़े, बग्घी, रथ गाजे बाजे के साथ चल रहे थे। यहां पर ब्रह्मचारी विनय के मंत्रों के उच्चारण पर शांतिधारा करके भगवान का अभिषेक किया गया।

योग सागर ने किया केश लोचन
जैन मुनि योग सागर महाराज ने रविवार को केश लोचन का कार्य किया। जैन धर्म मे २८ मूल गुण होते हैं, जिसमें केशलोचन भी एक विधि है। जैन मुनि चार माह में एक बार अनिवार्य रूप से अपने हाथों से सिर व दाढ़ी के बाल उखाड़ते हंै, जिसे केश लोचन कहते हैं।

६ दिन का आयोजन
गजरथ महोत्सव छह दिनों तक चलेगा। इस धर्म सरिता के प्रवाह में शिशु के माता के गर्भ में आने गर्भ कल्याणक से लेकर जन्म, तप, ज्ञान व मोक्ष कल्याणक उत्साह के साथ विधि विधान पूर्वक मनाए जाएंगे।

घरों में मेहमानों का डेरा
गोटेगांव में गजरथ महोत्सव का श्रीगणेश हो जाने पर इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोटेगांव में रहने वाले जैन परिवारों के यहां मेहमानों का आगमन शुरू हो गया है और वह अपने रिस्तेदार के इधर शरण लेकर धर्म की सरिता में डुबकी लगा रहे हंै। वहीं जिला प्रशासन ने उक्त कार्यक्रम को देखते हुए समुचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई है, ताकि किसी प्रकार का व्यवधान आयोजन में उत्पन्न नही हो सके। यहां पर व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बाहर से बुलाया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो