scriptMP के इस जिले में विकलांगों को मिलेगी ये विशेष सुविधा | Smart Park will be built for disabled in Narsinghpur | Patrika News

MP के इस जिले में विकलांगों को मिलेगी ये विशेष सुविधा

locationनरसिंहपुरPublished: Oct 03, 2021 04:03:32 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-कलेक्टर रोहित ने किया ऐलान

स्मार्ट पार्क (प्रतीकात्मक फोटो)

स्मार्ट पार्क (प्रतीकात्मक फोटो)

नरसिंहपुर. विकलांगजनों (दिव्यांग) के लिए यूं तो सरकार के स्तर पर तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लेकिन MP के इस जिले के कलेक्टर रोहित सिंह ने स्थानीय स्तर पर उन्हें एक खास सुविधा मुहैया कराने का ऐलान किया है। ये सुविधा विकलांगजनों की सेहत व मनोरंजन की दृष्टि से दी जाने की तैयारी है।
कलेक्टर रोहित सिंह ने कहा है कि विकलांगजनों के लिए जिले में स्मार्ट पार्क बनाया जाएगा जिसमें उनके लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी ताकि वो इसका भरपूर लाभ उठा सकें। उनकी सेहत बेहतर हो और भरपूर मनोरंजन भी हो सके। इस मौके पर कलेक्टर ने सार्वजनिक पार्कों में पौधरोपण करने का निर्देश भी दिया।
कलेक्टर सिंह ने गांधी-शास्त्री जयंती पर विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान के बाद पार्कों का निरीक्षण के बाद ये बातें कहीं। उन्होंने स्वच्छता के लिए श्रमदान करने वाले सहभागियों को बधाई दे कर उनकी हौसला अफजाई भी की। कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता व साफ-सफाई के लिए निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।
गांधी-शास्त्री जयंती पर जिले के मुशरान पार्क, सुभाष पार्क, गौरीशंकर पार्क, रोटरी पार्क, साक्षरता पार्क, नमो उपवन पार्क, यादव कॉलोनी पार्क, सुभाष नगर पार्क और नील कमल कॉलोनी पार्क में साफ-सफाई के लिए लोगों ने श्रमदान किया। इसमें जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों, एनएसएस, एनसीसी, महिलाओं, अधिकारियों व कर्मचारियों, स्वयंसेवकों तथा समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रही।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, सहायक कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर, सीएमओ केवी सिंह, प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय अंजना त्रिपाठी, डीपीसी एसके कोष्ठी, जिला समन्वयक जअप जयनारायण शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो