scriptनियमित योगाभ्यास से स्वस्थ रहता तन और मन | Staying healthy with regular yoga and mind | Patrika News

नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ रहता तन और मन

locationनरसिंहपुरPublished: May 18, 2019 08:24:24 pm

Submitted by:

Amit Sharma

नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ रहता तन और मन

Staying healthy with regular yoga and mind

Staying healthy with regular yoga and mind

नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ रहता तन और मन
जैन मंदिर परिसर में महिलाओं के निशुल्क योग प्रशिक्षण जारी

नरसिंहपुर- महिला हो या पुरूष योगा सबके लिए महत्वपूर्ण हैं। क्या आप जानते हैं योगा के फायदे बहुत हैं, इसीलिए आपको योग को अपनी लाइफ स्टाइल में शामिल करना चाहिए। इतना ही नहीं योगा के जरिए आप ना सिर्फ स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि आप चुस्त-दुरूस्त रहते हुए कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। यह कहना है शहर की पतंजलि योग समिति की महिला योग प्रशिक्षक सुनीता राजपूत का। स्थानीय स्टेशन क्षेत्र स्थित जैन मंदिर परिसर में विगत दो वर्षो से निशुल्क योग प्रशिक्षण कक्षा संचालित कर सुनीता राजपूत ने बताया कि वर्तमान में भी जैन मंदिर परिसर में महिलाओं के निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। जिसमें प्रात कालीन ६ बजे से लगने वाली कक्षा में महिलाओं को योग,प्राणायाम के साथ सूक्ष्म व्यायाम के तरीके सिखाए जा रहे हैं। सुनीता बताती है कि योगा परिस्थितियों के हिसाब से किया जाता हैं। यानी आप बीमार हैं या आपको कोई गंभीर रोग है तो आपको कुछ योगासन करने के लिए मनाही होगी। इतना ही नहीं गर्भावस्था जैसी स्थितियों में भी आपको योगासन के दौरान बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। इसके लिए योगाभ्यास आरंभ करने के पहले प्रशिक्षण प्राप्त करना ठीक रहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो