scriptसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण | Surprise inspection of community health center | Patrika News

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

locationनरसिंहपुरPublished: Oct 22, 2021 10:03:47 pm

Submitted by:

ajay khare

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करेली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, जनरल वार्ड एवं एनआरसी की व्यवस्थायें देंखी और मरीजों से बातचीत की।

2301nsp10.jpg

ias rohit singh

नरसिंहपुर. कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करेली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, जनरल वार्ड एवं एनआरसी की व्यवस्थायें देंखी और मरीजों से बातचीत की। सिंह ने मरीजों से भोजन एवं दवाईयां मिलने और शासन की योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने एनआरसी की व्यवस्थाओं पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने एनआरसी के प्रभारी को नोटिस देने के निर्देश सीएमएचओ को दिये। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल परिसर में वाहन खड़े नहीं होना चाहिये। यदि वाहन खड़े होते हैं, तो उन पर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने अस्पताल के पीछे वाले गेट के समीप लगे विद्युत पोल को शिफ्ट कराने के निर्देश विद्युत वितरण कम्पनी के एसई को दिये। कलेक्टर ने रोगी कल्याण समिति से संबंधित आय व्यय एवं कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने यहां ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित कराने के निर्देश सीएमएचओ को दिये। उन्होंने अस्पताल में संचालित निशुल्क कैंटीन में अपनी सेवायें देने वाले संचालक राजेश वर्मा की सराहना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो