script

मृतक पुष्पेन्द्र ने 10 पन्नों के सुसाइड नोट में खोला चना घोटाले का राज, जानिए कैसे चल रहा था खेल

locationनरसिंहपुरPublished: Jun 09, 2019 10:31:00 pm

Submitted by:

abishankar nagaich

हम्माल कम्प्यूटर से छेड़छाड़ करवाकर लाकर देता था अधिक तौल की पर्ची, परिजनों ने दिखाया मृतक का सुसाइड नोट, पुलिस और प्रशास से की न्याय की मांग, नवीन कृषि उपज मंडी गोटेगांव का मामला

chana ghotala

chana ghotala

गोटेगांव. लाखों के चना घोटाले को लेकर हम्मालों ने कम्प्यूटर सहायक पुष्पेद पटैल पर तौल पर्ची में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इसपर उसने जहर खा लिया था। उसकी इलाज के दौरान जबलपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में 7 जून को मौत हो गई थी। इस पूरे मामले में अब मृतक पुष्पेन्द्र के परिजन मृत्यूपूर्व उसके द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट लेकर सामने आए हैं। पत्रिका को 11 पेज का सुसाइड नोट उपलब्ध करवाते हुए परिजनों ने पुष्पेन्द्र को न्याय दिलाने व असली आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए सुसाइड नोट में पुष्पेन्द्र पटेल ने मंडी में चल रहे खेल को उजागर किया है। मृतक पुष्पेन्द्र ने लिखा है कि सरकार को चूना लगाने में दो प्रकार के खेल चल रहे थे। खेल में दबंग लोग शामिल हैं। पहला जिसमें चना के नाम पर छानन लाखों रुपए का अंदर कर दिया गया वहीं दूसरा खेल हम्माल स्तर का हुआ है। पुष्पेंद ने उक्त कारोबार में शामिल सदस्यों के साथ उसको मरने के लिए मजबूर करने वाले के नाम भी लिखे हैं और हर बिंदु पर हस्ताक्षर किये हैं।


इनका कहना
इस मामले की डायरी जबलपुर से गोटेगांव अब तक नहीं आ सकी है। केस डायरी आने के बाद पुष्पेंद ने आत्महत्या किस कारण से की है उसकी जांच की जाएगी। जांच में जो साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने अब तक पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट उपलब्ध नहीं करवाया है। यदि ऐसा कोई नोट है तो इसकी जानकारी ली जाएगी।
प्रभात श्ुाक्ला, थाना प्रभारी, गोटेगांव

ट्रेंडिंग वीडियो