scriptतीन करोड़ 45 लाख 75 हजार रूपये लागत के तीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। | The Bhumi Pujan of three construction works costing Rs.35.45 million 7 | Patrika News
नरसिंहपुर

तीन करोड़ 45 लाख 75 हजार रूपये लागत के तीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने ग्राम गुंदरई में तीन करोड़ 45 लाख 75 हजार रूपये लागत के तीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

नरसिंहपुरMar 09, 2019 / 03:51 pm

ajay khare

 विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने ग्राम गुंदरई में तीन करोड़ 45 लाख 75 हजार रूपये लागत के तीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने ग्राम गुंदरई में तीन करोड़ 45 लाख 75 हजार रूपये लागत के तीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

नरसिंहपुर। विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने ग्राम गुंदरई में तीन करोड़ 45 लाख 75 हजार रूपये लागत के तीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने यहां मनरेगा के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क सडक़ योजना में 59.73 लाख रूपये लागत के छिंदवाड़ा रोड से पीपरपानी तक डामरीकृत मार्ग सह पुलिया निर्माण, 117.32 लाख रूपये लागत के बसखिरवां से पिंडरई तक मार्ग सह पुलिया निर्माण और 168.70 लाख रूपये लागत के ग्राम धवई में मुख्यमंत्री ग्राम सरोवर निर्माण के कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर प्रजापति ने बताया कि अभी ढाई माह में गोटेगांव क्षेत्र में 5 पुलों का निर्माण कराने की स्वीकृति दी जा चुकी है। आगामी 6 माह में गोटेगांव क्षेत्र में 16 पुल और स्वीकृत किये जायेंगे। गोटेगांव क्षेत्र में विभिन्न सडक़ों और तालाबों के निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार कराकर प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिये गये हैं, शीघ्र ही इनकी स्वीकृति मिल जायेगी। उन्होंने बताया कि गोटेगांव क्षेत्र में तीन विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने के काम शुरू किये गये हैं। गोटेगांव क्षेत्र में आगामी समय में करीब 10 विद्युत सब स्टेशन और स्थापित की जायेंगी।

Home / Narsinghpur / तीन करोड़ 45 लाख 75 हजार रूपये लागत के तीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो